नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):-सिरमौर जिला में नगर निकाय चुनाव के लिए कुल 92 उम्मीदवारों ने अपने नामांकन दर्ज किए है। नामांकन प्रक्रिया के अंतिम दिन नाहन नगर परिषद के लिए 12 उम्मीदवारों ने जबकि नगर परिषद पांवटा साहिब में 18 उम्मीदवारों ने नामांकन दर्ज किए। मीडिया से बात करते हुए उपायुक्त सिरमौर प्रियंका वर्मा ने बताया कि सिरमौर जिला में तीन दिवसीय दिनों में नगर निकाय चुनाव के लिए कुल 92 नामांकन दर्ज हुए हैं जिसमें से नगर परिषद नाहन के लिए 31 , नगर परिषद पांवटा साहिब के लिए 40 जबकि नगर पंचायत राजगढ़ के लिए कुल 21 नामांकन दर्ज हुए है। उपायुक्त ने बताया कि 4 मई को नामांकन पत्रों की छंटनी की जाएगी।
वहीं चुनाव न लड़ने के इच्छुक उम्मीदवारों को 6 मई के दिन 3 बजे से पहले अपना नामांकन वापस लेना होगा। उन्होंने कहा कि नगर निकाय चुनाव प्रक्रिया के मद्देनजर तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है ताकि चुनाव आयोग की निर्देशानुसार निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव आयोजित करवाए जा सके।
