Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • वृक्षारोपण पारिस्थितिकी संतुलन बनाए रखने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम – शरद कुमार लगवाल
    • सड़कें ग्रामीण क्षेत्रों के समग्र विकास की आधारभूत संरचना – संजय अवस्थी
    • 19 व 20 जुलाई को विद्युत आपूर्ति बाधित
    • सिरमौर में होगा मेगा जिला स्तरीय ‘‘नशा मुक्त युवा-विकसित भारत’’ कार्यक्रम का आयोजन, 24 जुलाई तक करना होगा पंजीकरण।
    • सिरमौर में मुख्यमंत्री सहारा योजना के 270 लाभार्थियों को अप्रैल से जून तिमाही की सहायता राशि जारी
    • राज्यपाल ने जेयूआईटी के 7वें दीक्षांत समारोह में मेधावियों को स्वर्ण पदक प्रदान किए
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Wednesday, July 22
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»ग्राम पंचायत टटियाना में सर्वसम्मति से चुने गए प्रतिनिधि, परंपरा बनी मिसाल
    सिरमौर

    ग्राम पंचायत टटियाना में सर्वसम्मति से चुने गए प्रतिनिधि, परंपरा बनी मिसाल

    By Himachal VartaMay 3, 2026
    Facebook WhatsApp
    नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज):-जिला सिरमौर के शिलाई तहसील की ग्राम पंचायत टटियाना के शाटी पाशी चौंतरा में आज पंचायत प्रतिनिधियों का चयन सर्वसम्मति से शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ। इस दौरान गांव के लोगों ने एक अनोखी और सराहनीय परंपरा को आगे बढ़ाते हुए बिना किसी चुनावी प्रतिस्पर्धा के प्रतिनिधियों का चयन किया। गौरतलब है कि वर्ष 2020 में गांव के चार बड़े परिवारों के बीच आपसी सहमति से यह व्यवस्था शुरू की गई थी। इस प्रक्रिया के तहत प्रत्येक परिवार अपने-अपने प्रतिनिधियों के नाम प्रस्तावित करता है, जिसके बाद पर्ची डालकर निष्पक्ष रूप से चयन किया जाता है। आज आयोजित चयन प्रक्रिया में प्रधान पद के लिए पूनम शर्मा, उप-प्रधान के लिए दाता राम शर्मा और बीडीसी सदस्य के रूप में प्रियंका शर्मा को चुना गया। इस व्यवस्था का मुख्य उद्देश्य गांव में आपसी भाईचारा बनाए रखना, चुनावों में होने वाले अनावश्यक खर्च से बचना और बिना किसी विवाद के शांतिपूर्ण तरीके से नेतृत्व का चयन सुनिश्चित करना है।
    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • वृक्षारोपण पारिस्थितिकी संतुलन बनाए रखने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम – शरद कुमार लगवाल
    • सड़कें ग्रामीण क्षेत्रों के समग्र विकास की आधारभूत संरचना – संजय अवस्थी
    • 19 व 20 जुलाई को विद्युत आपूर्ति बाधित
    • सिरमौर में होगा मेगा जिला स्तरीय ‘‘नशा मुक्त युवा-विकसित भारत’’ कार्यक्रम का आयोजन, 24 जुलाई तक करना होगा पंजीकरण।
    • सिरमौर में मुख्यमंत्री सहारा योजना के 270 लाभार्थियों को अप्रैल से जून तिमाही की सहायता राशि जारी
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.