Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • वृक्षारोपण पारिस्थितिकी संतुलन बनाए रखने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम – शरद कुमार लगवाल
    • सड़कें ग्रामीण क्षेत्रों के समग्र विकास की आधारभूत संरचना – संजय अवस्थी
    • 19 व 20 जुलाई को विद्युत आपूर्ति बाधित
    • सिरमौर में होगा मेगा जिला स्तरीय ‘‘नशा मुक्त युवा-विकसित भारत’’ कार्यक्रम का आयोजन, 24 जुलाई तक करना होगा पंजीकरण।
    • सिरमौर में मुख्यमंत्री सहारा योजना के 270 लाभार्थियों को अप्रैल से जून तिमाही की सहायता राशि जारी
    • राज्यपाल ने जेयूआईटी के 7वें दीक्षांत समारोह में मेधावियों को स्वर्ण पदक प्रदान किए
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Wednesday, July 22
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»ईवीएम पर सवाल हार की हताशा, जनादेश का अपमान : विनय गुप्ता
    सिरमौर

    ईवीएम पर सवाल हार की हताशा, जनादेश का अपमान : विनय गुप्ता

    By Himachal VartaMay 5, 2026
    Facebook WhatsApp
    नाहन( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):- भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता विनय गुप्ता ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के हालिया बयान पर तीखा प्रहार करते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी एक बार फिर अपनी पुरानी मानसिकता को उजागर कर रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का रवैया हमेशा से एक जैसा रहा है—जब चुनाव परिणाम उनके पक्ष में आते हैं तो प्रक्रिया निष्पक्ष मानी जाती है, लेकिन हार मिलने पर वही प्रक्रिया सवालों के घेरे में ला दी जाती है। यह लोकतंत्र का नहीं, बल्कि हार की हताशा का प्रतीक है।
    विनय गुप्ता ने कहा कि पश्चिम बंगाल, असम और पुडुचेरी के चुनाव परिणामों ने विपक्ष की राजनीति को आईना दिखा दिया है। इन राज्यों में भारतीय जनता पार्टी को मिला जनसमर्थन यह दर्शाता है कि जनता अब भ्रम फैलाने वाली राजनीति से ऊपर उठकर विकास, स्थिरता और मजबूत नेतृत्व को प्राथमिकता दे रही है। उन्होंने कहा कि ये परिणाम केवल राजनीतिक जीत नहीं, बल्कि जनता का स्पष्ट संदेश हैं कि देश अब जवाबदेही और सकारात्मक राजनीति चाहता है।
    बंगाल के संदर्भ में उन्होंने कहा कि वहां का जनादेश लंबे समय से चली आ रही व्यवस्था के खिलाफ जनता के असंतोष को दर्शाता है। वहीं असम में लगातार मिल रहा समर्थन सुशासन और विकास की नीतियों पर जनता के विश्वास को मजबूत करता है। पुडुचेरी में भी भाजपा की बढ़ती स्वीकार्यता पार्टी के राष्ट्रीय विस्तार को स्पष्ट रूप से दर्शाती है।
    मुख्यमंत्री के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए विनय गुप्ता ने कहा कि ईवीएम पर बार-बार सवाल उठाना चुनाव आयोग और लोकतांत्रिक व्यवस्था दोनों का अपमान है। कांग्रेस को आत्ममंथन करना चाहिए, न कि हार के लिए बहाने तलाशने चाहिए।
    उन्होंने आगे कहा कि हिमाचल प्रदेश में भी जनता सरकार के कार्यों का आंकलन कर रही है
    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • वृक्षारोपण पारिस्थितिकी संतुलन बनाए रखने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम – शरद कुमार लगवाल
    • सड़कें ग्रामीण क्षेत्रों के समग्र विकास की आधारभूत संरचना – संजय अवस्थी
    • 19 व 20 जुलाई को विद्युत आपूर्ति बाधित
    • सिरमौर में होगा मेगा जिला स्तरीय ‘‘नशा मुक्त युवा-विकसित भारत’’ कार्यक्रम का आयोजन, 24 जुलाई तक करना होगा पंजीकरण।
    • सिरमौर में मुख्यमंत्री सहारा योजना के 270 लाभार्थियों को अप्रैल से जून तिमाही की सहायता राशि जारी
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.