Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • चूड़ेश्वर लीजेंड्स की महत्वपूर्ण बैठक में हिमाचल कबड्डी लीग को लेकर रणनीति और तैयारियों पर चर्चा
    • डीसी जतिन लाल ने की एससी-एसटी अत्याचार निवारण अधिनियम के तहत मामलों की समीक्षा
    • यमुना पुल से व्यक्ति ने लगाई छलांग, सीसीटीवी में हुई कैद, गोताखोरों ने शुरू की तलाश
    • ग्रामीण क्षेत्रों की मज़बूत आर्थिकी में ही प्रदेश का विकास निहित – डॉ. शांडिल
    • कालाअंब इंटर-स्टेट बैरियर से टकराया बेकाबू कंटेनर, दो लोग घायल
    • पक्का टैंक परिसर में नाहन परिषद द्वारा डाली गई रेत कब तक जनता को परेशान करेगी
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Monday, September 28
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»देवनी में रोहित शर्मा के समर्थन में बढ़ता जनसैलाब
    सिरमौर

    देवनी में रोहित शर्मा के समर्थन में बढ़ता जनसैलाब

    By Himachal VartaMay 5, 2026
    Facebook WhatsApp
    नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज)(एसपी जैरथ):-पंचायत चुनावों की सरगर्मी के बीच ग्राम पंचायत देवनी में इस बार माहौल पूरी तरह बदला-बदला नजर आ रहा है। प्रधान पद के उम्मीदवार रोहित शर्मा के चुनावी मैदान में उतरते ही यहां की राजनीतिक तस्वीर में नया मोड़ आ गया है। खासकर युवा वर्ग में उनके प्रति जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है, जिससे क्षेत्र में उनके समर्थन की लहर साफ महसूस की जा रही है।रोहित शर्मा एक शिक्षित, सक्रिय और ऊर्जावान युवा चेहरे के रूप में उभरकर सामने आए हैं। जनसंपर्क अभियान के दौरान उन्हें मिल रहा अपार समर्थन इस बात का संकेत दे रहा है कि ग्रामीण अब परंपरागत राजनीति से हटकर विकास और काम करने वाले नेतृत्व को प्राथमिकता दे रहे हैं। गांव-गांव में लोगों का कहना है कि अब पंचायत को ऐसे प्रतिनिधि की जरूरत है जो नई सोच के साथ जमीनी स्तर पर बदलाव ला सके।रोहित शर्मा ने अपने चुनावी अभियान में केवल वादों तक सीमित न रहकर विकास का स्पष्ट विजन प्रस्तुत किया है। उन्होंने पंचायत में बेहतर सड़कों का जाल बिछाने, हर घर तक स्वच्छ पेयजल पहुंचाने, शिक्षा और स्वास्थ्य सुविधाओं को मजबूत करने तथा किसानों और युवाओं के लिए ठोस योजनाएं लाने का संकल्प जताया है। साथ ही महिलाओं की सुरक्षा और पंचायत में पर्याप्त रोशनी व्यवस्था को भी अपनी प्राथमिकताओं में शामिल किया है।चुनावी प्रचार के दौरान रोहित शर्मा का सादगीपूर्ण और सीधा संवाद लोगों को खासा प्रभावित कर रहा है। उनका नारा “अब सिर्फ विकास होगा” गांव-गांव में चर्चा का विषय बना हुआ है। ग्रामीणों का कहना है कि रोहित न केवल समस्याओं को गंभीरता से सुनते हैं, बल्कि उनके समाधान के लिए ठोस पहल का भरोसा भी देते हैं
    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • चूड़ेश्वर लीजेंड्स की महत्वपूर्ण बैठक में हिमाचल कबड्डी लीग को लेकर रणनीति और तैयारियों पर चर्चा
    • डीसी जतिन लाल ने की एससी-एसटी अत्याचार निवारण अधिनियम के तहत मामलों की समीक्षा
    • यमुना पुल से व्यक्ति ने लगाई छलांग, सीसीटीवी में हुई कैद, गोताखोरों ने शुरू की तलाश
    • ग्रामीण क्षेत्रों की मज़बूत आर्थिकी में ही प्रदेश का विकास निहित – डॉ. शांडिल
    • कालाअंब इंटर-स्टेट बैरियर से टकराया बेकाबू कंटेनर, दो लोग घायल
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.