नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):-शहर के वार्ड-8 में एसडीएम ऑफिस के समीप देर रात सनसनीखेज वारदात सामने आई है। करीब डेढ़ बजे पांच नकाबपोश बदमाश दो बाइकों पर सवार होकर पहुंचे और रणजीत सिंह पुत्र मनमोहन सिंह के घर और गेट के भीतर खड़ी पजेरो स्पोर्ट्स कार पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है, जिससे इलाके में दहशत फैल गई है। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। कुछ ही देर में वाहन आग की लपटों में घिर गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम एसएचओ की अगुवाई में मौके पर पहुंची और हालात का जायजा लिया।इसी बीच दमकल विभाग की टीम भी मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। हालांकि तब तक वाहन को काफी नुकसान पहुंच चुका था। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए फॉरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया है, ताकि घटनास्थल से पुख्ता सबूत जुटाए जा सकें। पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और आरोपियों की पहचान के प्रयास तेज कर दिए गए हैं। फिलहाल पुलिस टीम मामले की तफ्तीश में जुटी हुई है और इस वारदात के पीछे के कारणों की जांच की जा रही है।
Breakng
- चूड़ेश्वर लीजेंड्स की महत्वपूर्ण बैठक में हिमाचल कबड्डी लीग को लेकर रणनीति और तैयारियों पर चर्चा
- डीसी जतिन लाल ने की एससी-एसटी अत्याचार निवारण अधिनियम के तहत मामलों की समीक्षा
- यमुना पुल से व्यक्ति ने लगाई छलांग, सीसीटीवी में हुई कैद, गोताखोरों ने शुरू की तलाश
- ग्रामीण क्षेत्रों की मज़बूत आर्थिकी में ही प्रदेश का विकास निहित – डॉ. शांडिल
- कालाअंब इंटर-स्टेट बैरियर से टकराया बेकाबू कंटेनर, दो लोग घायल
- पक्का टैंक परिसर में नाहन परिषद द्वारा डाली गई रेत कब तक जनता को परेशान करेगी
Monday, September 28
