Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • चूड़ेश्वर लीजेंड्स की महत्वपूर्ण बैठक में हिमाचल कबड्डी लीग को लेकर रणनीति और तैयारियों पर चर्चा
    • डीसी जतिन लाल ने की एससी-एसटी अत्याचार निवारण अधिनियम के तहत मामलों की समीक्षा
    • यमुना पुल से व्यक्ति ने लगाई छलांग, सीसीटीवी में हुई कैद, गोताखोरों ने शुरू की तलाश
    • ग्रामीण क्षेत्रों की मज़बूत आर्थिकी में ही प्रदेश का विकास निहित – डॉ. शांडिल
    • कालाअंब इंटर-स्टेट बैरियर से टकराया बेकाबू कंटेनर, दो लोग घायल
    • पक्का टैंक परिसर में नाहन परिषद द्वारा डाली गई रेत कब तक जनता को परेशान करेगी
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Monday, September 28
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»सिरमौर में 273 पंचायतों में होंगे चुनाव, जिला में कुल मतदाता 3,71,404
    सिरमौर

    सिरमौर में 273 पंचायतों में होंगे चुनाव, जिला में कुल मतदाता 3,71,404

    By Himachal VartaMay 5, 2026
    Facebook WhatsApp
    नाहन( हिमाचल वार्ता न्यूज):-सिरमौर जिला में पंचायती राज चुनाव को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। जिला सिरमौर में ये चुनाव तीन चरणों में आयोजित किए जाएंगे जिसमें 371404 मतदाता अपने मत का इस्तेमाल करेंगे और पंचायत, पंचायत समितियों और जिला परिषद का गठन करने में अपनी भूमिका निभाएंगे। मीडिया से बात करते हुए डीसी सिरमौर एवं जिला चुनाव अधिकारी प्रियंका वर्मा ने बताया कि जिला सिरमौर में कुल आठ विकासखंड है और इन विकासखंडों में कुल 273 पंचायतें हैं जहां पर पंचायती राज चुनाव होने जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि यह चुनाव तीन चरणों में आयोजित किए जाएंगे। पहले चरण में ये चुनाव 26 मई को 94 पंचायतों में होंगे। दूसरे चरण में 28 मई को 90 पंचायतों में जबकि 30 मई को 89 पंचायतों में यह चुनाव किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि जिले में कुल मतदाताओं की संख्या 3 लाख 71 हजार 404 है,जिसमें 1 लाख 94 हजार 309 पुरुष, 1 लाख 77 हजार 93 महिलाएं और 2 ट्रांसजेंडर मतदाता शामिल हैं।  उन्होंने बताया कि चुनाव शांतिपूर्ण और निष्पक्ष तरीके से संपन्न कराने के लिए सभी जरूरी इंतजाम पूरे कर लिए गए हैं। प्रशासन द्वारा 1641 पोलिंग बूथ स्थापित किए जाएंगे। जहां निर्धारित तिथियों पर सुबह 7 बजे से दोपहर 3 बजे तक मतदान होगा। नामांकन प्रक्रिया 7, 8 और 11 मई को होगी।जबकि 12 मई को नामांकन पत्रों की छंटनी की जाएगी।इसके बाद उम्मीदवार 14 और 15 मई को अपना नामांकन वापस ले सकेंगे। उन्होंने बताया कि मतदान समाप्त होने के बाद संबंधित पंचायत मुख्यालय में ही मतगणना की जाएगी। जबकि बीडीसी और डीडीसी की मतगणना 31 मई को विकास खंड मुख्यालय में होगी।
    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • चूड़ेश्वर लीजेंड्स की महत्वपूर्ण बैठक में हिमाचल कबड्डी लीग को लेकर रणनीति और तैयारियों पर चर्चा
    • डीसी जतिन लाल ने की एससी-एसटी अत्याचार निवारण अधिनियम के तहत मामलों की समीक्षा
    • यमुना पुल से व्यक्ति ने लगाई छलांग, सीसीटीवी में हुई कैद, गोताखोरों ने शुरू की तलाश
    • ग्रामीण क्षेत्रों की मज़बूत आर्थिकी में ही प्रदेश का विकास निहित – डॉ. शांडिल
    • कालाअंब इंटर-स्टेट बैरियर से टकराया बेकाबू कंटेनर, दो लोग घायल
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.