नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज):- पांवटा साहिब नगर परिषद क्षेत्र में सीवरेज के गंदे पानी की समस्या अब लोगों के लिए बड़ी परेशानी बन चुकी है। हालात ये हैं कि स्थानीय लोग अपने ही घरों में मास्क लगाकर रहने को मजबूर हैं। मामले को लेकर समाजसेवी नाथूराम चौहान नाहन में मीडिया से बात कर रहे थे। मीडिया से बात करते हुए समाज सेवी नाथूराम चौहान ने कहा कि वर्ष 2014 से स्वच्छ भारत मिशन की शुरुआत हुई है मगर नगर परिषद पांवटा साहिब में इसकी जो तस्वीर देखने को मिल रही है वो बिल्कुल इसके विपरीत है। पांवटा साहिब नगर परिषद परिसर में सीवरेज के पानी की समस्या विकराल रूप ले चुकी है। गंदा पानी खुले में बहने के चलते इलाके में बदबू और गंदगी का माहौल बना हुआ है। स्थानीय लोगों का कहना है कि पिछले करीब 4 वर्षों से वे इस समस्या का सामना कर रहे हैं,लेकिन अभी तक इसका कोई स्थायी समाधान नहीं निकल पाया है। हालात इतने खराब हो चुके हैं कि लोगों को अपने ही घरों में मास्क लगाकर रहना पड़ रहा है। इस समस्या को लेकर कई बार स्थानीय प्रशासन को अवगत भी करवाया जा चुका है,लेकिन समस्या जस की तस बनी हुई है उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि समस्या का समाधान नहीं हुआ तो चुनाव का बहिष्कार भी किया जा सकता है।वहीं प्रतिनिधि मंडल में शामिल स्थानीय लोगों ने बताया कि वो लोग पिछले चार साल से इस समस्या से परेशान हैं। गंदा पानी और बदबू के कारण जीना मुश्किल हो गया है। कई बार प्रशासन को शिकायत दी, लेकिन अभी तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। इसलिए आज उनका एक प्रतिनिधिमंडल डीसी सिरमौर से मिलने पहुंचा है और उन्होंने उम्मीद जताई है कि डीसी द्वारा इस समस्या का समाधान अवश्य किया जाएगा।
Breakng
- यमुना पुल से व्यक्ति ने लगाई छलांग, सीसीटीवी में हुई कैद, गोताखोरों ने शुरू की तलाश
- ग्रामीण क्षेत्रों की मज़बूत आर्थिकी में ही प्रदेश का विकास निहित – डॉ. शांडिल
- कालाअंब इंटर-स्टेट बैरियर से टकराया बेकाबू कंटेनर, दो लोग घायल
- पक्का टैंक परिसर में नाहन परिषद द्वारा डाली गई रेत कब तक जनता को परेशान करेगी
- पांवटा पुलिस ने 3.61 ग्राम चिट्टा के साथ तस्कर पकड़ा
- कुपोषित बच्चों के स्वास्थ्य की करें नियमित निगरानी : एसडीएम
Monday, September 28
