नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):-प्रदेश के प्रमुख औद्योगिक क्षेत्र कालाअंब में उद्योग जगत को नई दिशा देने के लिए चैम्बर ऑफ कॉमर्स की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया है।सर्वसम्मति से दीपन गर्ग को अध्यक्ष चुना गया, जिसके साथ ही नई टीम ने अपने विजन और प्राथमिकताएं भी साफ कर दी हैं। नई कार्यकारिणी में सुरेन्द्र जैन को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, रूपेन्द्र ठाकुर को महासचिव (संगठन) और अभिनव कंसल को कोषाध्यक्ष बनाया गया है।कार्यकारिणी सदस्य के रूप में मनु अग्रवाल, अरविंद गुप्ता और संदीप गर्ग को जिम्मेदारी सौंपी गई है।चैम्बर ने सेक्टर आधारित पैनल बनाकर काम को और प्रभावी बनाने की रणनीति तैयार की है।पावर सेक्टर की जिम्मेदारी पवन सैनी को दी गई है, जबकि इंफ्रास्ट्रक्चर के लिए सुभाष तोमर और सुमित सोइन को जिम्मेदारी सौंपी गई है। फार्मा और सीईटीपी के लिए अखिल माहेश्वरी और संजय सिंगला को शामिल किया गया है।इंडस्ट्री एवं पॉलिसी पैनल में कर्नल शैलेश पाठक और गौरव सोंधी को जिम्मेदारी दी गई है। नवनियुक्त अध्यक्ष दीपन गर्ग ने कहा कि कालाअंब को केवल औद्योगिक हब नहीं, बल्कि एक आधुनिक और सुव्यवस्थित इंडस्ट्रियल मॉडल के रूप में विकसित किया जाएगा।उन्होंने कहा कि उद्योगों को बेहतर सड़क, बिजली, पानी, ड्रेनेज और लॉजिस्टिक्स जैसी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए प्रशासन के साथ मिलकर ठोस कार्ययोजना बनाई जाएगी। उन्होंने भरोसा दिलाया कि उद्योगपतियों को आने वाली समस्याओं—जैसे बिजली कटौती, ट्रैफिक जाम, कच्चे माल की ढुलाई में दिक्कत, प्रदूषण मानकों से जुड़ी प्रक्रियाएं और प्रशासनिक देरी—को प्राथमिकता से उठाकर समाधान सुनिश्चित किया जाए
Breakng
- वृक्षारोपण पारिस्थितिकी संतुलन बनाए रखने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम – शरद कुमार लगवाल
- सड़कें ग्रामीण क्षेत्रों के समग्र विकास की आधारभूत संरचना – संजय अवस्थी
- 19 व 20 जुलाई को विद्युत आपूर्ति बाधित
- सिरमौर में होगा मेगा जिला स्तरीय ‘‘नशा मुक्त युवा-विकसित भारत’’ कार्यक्रम का आयोजन, 24 जुलाई तक करना होगा पंजीकरण।
- सिरमौर में मुख्यमंत्री सहारा योजना के 270 लाभार्थियों को अप्रैल से जून तिमाही की सहायता राशि जारी
- राज्यपाल ने जेयूआईटी के 7वें दीक्षांत समारोह में मेधावियों को स्वर्ण पदक प्रदान किए
Wednesday, July 22
