नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज)(एसपी जैरथ):- रेणुका बांध विस्थापित संघर्ष समिति की मीटिंग हुई जिसमें दर्जनों लोगों ने भाग दर्जनों लोगों ने भाग लिया। मीटिंग रेणुका बांध विस्थापित संघर्ष समिति के अध्यक्ष विजय ठाकुर के नेतृत्व में और विस्थापितों के मांगों को लेकर चर्चा की गई। चर्चा में विशेष रूप से हाउसलेस के मिलने वाली ग्रांटों के बारे में छह परिवार जिनको एचपीपीसीएल निकालने की तैयारी में है और एचपीपीसीएल के द्वारा विस्थापित एरिया में होने वाली टेस्टिंग के बारे में चर्चा हुई। रेणुका बांध समिति में ने यह भी फैसला लिया है कि डूब क्षेत्र में किसी भी प्रकार की कोई टेस्टिंग नहीं होगी जब तक हमारी मुख्य मांगों को पूरा नहीं कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि जीएम ने हमें यह विश्वास दिया की जो विस्थापितों की जमीन है जिसको सभी विस्थापित भाइयों ने नकारा है उसके बारे में एक बार फिर से अपनी हाई कमान से बात करेंगे और एक महीने के बाद कुछ ना कुछ अच्छी खबर विस्थापितों के लिए दे सकते है ऐसा हमें विश्वास दिया है। साथ में यह भी कहा कि 10 दिन के अंदर हाउसलेस के लेटर सभी को पहुंच जाएंगे। रेणुका बांध विस्थापित संघर्ष समिति ने टनलों का काम जो पटेल कंपनी के द्वारा किया जा रहा है उस पर भी सवाल उठाए हैं क्योंकि अभी तक डैम प्रशासन को चरागा में आने वाले पेड़ पौधों की परमिशन वन एवं पर्यावरण विभाग द्वारा नहीं मिली है। लेकिन वह फिर भी पेड़ पौधों को काट रहे हैं और मिट्टी में दबा रहे हैं जो की कानून का उल्लंघन है इसके अलावा जहां पर कंस्ट्रक्शन वर्क चला हुआ है। उसमें निकलने वाले मलबे को वही नदी में डाला जा रहा है जोकि वह ऐसा नहीं कर सकते क्योंकि उन्होंने डापिंग साइड सुनिश्चित की है। उसके लिए जगह ली है इसके बावजूद भी वो सारा मिट्टी का मलवा नदी में डाल रहे हैं।
Breakng
- वृक्षारोपण पारिस्थितिकी संतुलन बनाए रखने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम – शरद कुमार लगवाल
- सड़कें ग्रामीण क्षेत्रों के समग्र विकास की आधारभूत संरचना – संजय अवस्थी
- 19 व 20 जुलाई को विद्युत आपूर्ति बाधित
- सिरमौर में होगा मेगा जिला स्तरीय ‘‘नशा मुक्त युवा-विकसित भारत’’ कार्यक्रम का आयोजन, 24 जुलाई तक करना होगा पंजीकरण।
- सिरमौर में मुख्यमंत्री सहारा योजना के 270 लाभार्थियों को अप्रैल से जून तिमाही की सहायता राशि जारी
- राज्यपाल ने जेयूआईटी के 7वें दीक्षांत समारोह में मेधावियों को स्वर्ण पदक प्रदान किए
Wednesday, July 22
