श्री रैणुका जी ( हिमाचल वार्ता न्यूज): रेणुका जी पुलिस ने नाहन -रेणुका जी मार्ग पर खदाल के पास दो युवकों से 6. 95 ग्राम चिट्टा बरामद किया है।… जानकारी के अनुसार रेणुका जी पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि HP 63C 2969 कार में दो युवक नाहन की तरफ से चिट्टा की खेप लेकर रेणुका जी की ओर आ रहे हैं। सूचना पर पुलिस ने तुरंत खदाल मंदिर से आगे नाहन-रेणुका जी सड़क पर नाकाबंदी की। नाका पर उपरोक्त कार को रोका गया। पूछने पर कार चालक ने अपना नाम रोहित परमार गांव व डा0 ददाहु, जिला सिरमौर तथा साथ बैठे व्यक्ति ने बलिन्द्र सिंह निवासी गांव खेना, डा0 कंगटा फलग, तहसील ददाहु, जिला सिरमौर बताया। कार की तलाशी लेने पर डैशबोर्ड में सिगरेट के पैकेट में 6.95 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ। इस सन्दर्भ में पुलिस थाना रेणुका जी में धारा 21, 29 ND&PS Act के तहत अभियोग दर्ज कर लिया गया है।
Breakng
- वृक्षारोपण पारिस्थितिकी संतुलन बनाए रखने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम – शरद कुमार लगवाल
- सड़कें ग्रामीण क्षेत्रों के समग्र विकास की आधारभूत संरचना – संजय अवस्थी
- 19 व 20 जुलाई को विद्युत आपूर्ति बाधित
- सिरमौर में होगा मेगा जिला स्तरीय ‘‘नशा मुक्त युवा-विकसित भारत’’ कार्यक्रम का आयोजन, 24 जुलाई तक करना होगा पंजीकरण।
- सिरमौर में मुख्यमंत्री सहारा योजना के 270 लाभार्थियों को अप्रैल से जून तिमाही की सहायता राशि जारी
- राज्यपाल ने जेयूआईटी के 7वें दीक्षांत समारोह में मेधावियों को स्वर्ण पदक प्रदान किए
Wednesday, July 22
