Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • वृक्षारोपण पारिस्थितिकी संतुलन बनाए रखने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम – शरद कुमार लगवाल
    • सड़कें ग्रामीण क्षेत्रों के समग्र विकास की आधारभूत संरचना – संजय अवस्थी
    • 19 व 20 जुलाई को विद्युत आपूर्ति बाधित
    • सिरमौर में होगा मेगा जिला स्तरीय ‘‘नशा मुक्त युवा-विकसित भारत’’ कार्यक्रम का आयोजन, 24 जुलाई तक करना होगा पंजीकरण।
    • सिरमौर में मुख्यमंत्री सहारा योजना के 270 लाभार्थियों को अप्रैल से जून तिमाही की सहायता राशि जारी
    • राज्यपाल ने जेयूआईटी के 7वें दीक्षांत समारोह में मेधावियों को स्वर्ण पदक प्रदान किए
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Wednesday, July 22
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सोलन»जनगणना देश की प्रगति का आधार – दीप शिखा शर्मा
    सोलन

    जनगणना देश की प्रगति का आधार – दीप शिखा शर्मा

    By Himachal VartaMay 7, 2026
    Facebook WhatsApp

    सोलन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) जनगणना कार्य निदेशालय हिमाचल प्रदेश की निदेशक दीप शिखा शर्मा ने कहा कि जनगणना देश की प्रगति का आधार है और सही आंकड़े सभी स्तरों पर उचित वित्त प्रबंधन एवं पात्र व्यक्तियों तक समय पर योजनाओं के लाभ पहुंचाने में सहायक बनते हैं। दीप शिखा शर्मा आज यहां जनगणना-2027 के लिए आयोजित तीन दिवसीय प्रशिक्षण समापन कार्यक्रम को सम्बोधित कर रही थीं।
    दीप शिखा शर्मा ने कहा कि जनगणना अत्यंत महत्वपूर्ण है और प्रशिक्षित अधिकारी एवं कर्मचारी इस कार्य को अत्यंत सुगम बना सकते हैं। उन्होंने प्रशिक्षण कार्यक्रम में उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों से आग्रह किया कि जनगणना के कार्य को बोझ न समझकर ज्ञान अर्जित करने का साधन मानें।
    उन्होंने उपस्थित ट्रेनी को जनगणना कार्य को पूरी निष्ठा व ईमानदारी के साथ करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा आमजन के लिए कल्याणकारी योजनाओं, नीतियों व कार्यक्रमों के लिए सही जनगणना आवश्यक है।
    उन्होंने कहा कि लगभग 16 वर्ष के उपरांत होने वाली यह जनगणना पूर्ण रूप से डिजिटल होगी। उन्होंने कहा कि जनगणना-2027 में पहली बार नागरिक स्वयं भी ऑनलाइन पोर्टल पर जाकर अपनी जानकारी भर सकेंगे। उन्होंने कहा कि स्व गणना की यह सुविधा लोगों के लिए लाभदायक सिद्ध होगी।
    दीप शिखा शर्मा ने कहा कि जनगणना जैसे विकास के आधार कार्य को सुव्यवस्थित सम्पन्न करवाने के लिए ही यह प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया है। इस दिशा में फील्ड ट्रेनर की भूमिका महत्वपूर्ण हैं।
    उन्होंने फील्ड ट्रेनर से आग्रह किया कि सभी प्रक्रियाओं को गहराई के साथ समझें। उन्होंने कहा कि किसी भी तरह की शंका एवं समाधान के लिए मास्टर ट्रेनर से सम्पर्क किया जा सकता है।
    उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा ने इस अवसर पर जनगणना कार्य की महत्ता, विविधता एवं उपयोग पर प्रकाश डाला।
    ज़िला राजस्व अधिकारी नीरजा शर्मा, संयुक्त निदेशक आशीष चौहान, ज़िला नोडल अधिकारी सोलन प्रसून कुमार वर्मा, ज़िला मुख्यालय सोलन जनगणना प्रभारी कोमल गर्ग व प्रियंका सहित इस अवसर पर 38 फील्ड ट्रेनर उपस्थित थे।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • वृक्षारोपण पारिस्थितिकी संतुलन बनाए रखने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम – शरद कुमार लगवाल
    • सड़कें ग्रामीण क्षेत्रों के समग्र विकास की आधारभूत संरचना – संजय अवस्थी
    • 19 व 20 जुलाई को विद्युत आपूर्ति बाधित
    • सिरमौर में होगा मेगा जिला स्तरीय ‘‘नशा मुक्त युवा-विकसित भारत’’ कार्यक्रम का आयोजन, 24 जुलाई तक करना होगा पंजीकरण।
    • सिरमौर में मुख्यमंत्री सहारा योजना के 270 लाभार्थियों को अप्रैल से जून तिमाही की सहायता राशि जारी
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.