सोलन ( हिमाचल वार्ता न्यूज)नगर पंचायत कण्डाघाट के लिए निर्वाचन-2026 में वार्ड नम्बर 01 से वार्ड नम्बर 07 के लिए उम्मीदवारों को राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार चुनाव चिन्ह आवंटित कर दिए गए हैं। यह जानकारी निर्वाचन अधिकारी एवं उपमण्डलाधिकारी कण्डाघाट गोपाल शर्मा ने दी।
गोपाल शर्मा ने कहा कि नगर पंचायत कण्डाघाट के वार्ड नम्बर-1 सिलहारी वार्ड से अनिल शर्मा सुपुत्र स्व. वेद प्रकाश शर्मा, निवासी वार्ड नम्बर-1 को ‘कुर्सी’ चुनाव चिन्ह, किशोर सुपुत्र सरदारी लाल, निवासी कण्डाघाट को ‘ताला और चाबी’ चुनाव चिन्ह तथा रवि सेठी सुपुत्र नरेन्द्र, निवासी सिलहारी, कण्डाघाट को ‘सिलाई मशीन’ चुनाव चिन्ह आवंटित किया गया है।
उन्होंने कहा कि वार्ड नम्बर-2 हिमुडा वार्ड से पारस शर्मा, सुपुत्र मंगत राय शर्मा, निवासी वार्ड नम्बर-2, नगर पंचायत कण्डाघाट को ‘कुर्सी’ चुनाव चिन्ह, पुनीत शर्मा सुपुत्र हरि बल्लभ शर्मा, निवासी नज़दीक हिमुडा कॉलोनी कण्डाघाट को ‘ताला और चाबी’ चुनाव चिन्ह तथा रोहित सुपुत्र स्व. मोहन कुमार, निवासी वार्ड नम्बर-2, नज़दीक हाउसिंग बोर्ड, कण्डाघाट को ‘सिलाई मशीन’ चुनाव चिन्ह आवंटित किया गया है।
उन्होंने कहा कि वार्ड नम्बर-3 पड़ाव वार्ड से राजकुमार सुपुत्र स्व. सीता राम, निवासी वार्ड नम्बर-3, कण्डाघाट को ‘कुर्सी’ चुनाव चिन्ह, राहुल ठाकुर सुपुत्र गुरूदयाल सिंह, निवासी नज़दीक पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस, कण्डाघाट को ‘ताला और चाबी’ चुनाव चिन्ह तथा विवेक अग्रवाल सुपुत्र विजय अग्रवाल, निवासी वार्ड नम्बर-6, कण्डाघाट को ‘सिलाई मशीन’ चुनाव चिन्ह आवंटित किया गया है।
गोपाल शर्मा ने कहा कि वार्ड नम्बर-4 दोलग वार्ड से दीपा रानी पत्नी स्व. राजेश कुमार, निवासी वार्ड नम्बर-4, दोलग को ‘कुर्सी’ चुनाव चिन्ह तथा पुष्पा पत्नी सुरेन्द्र कुमार, निवासी वार्ड नम्बर-4, दोलग को ‘ताला और चाबी’ चुनाव चिन्ह आवंटित किया गया है।
उन्होंने कहा कि वार्ड नम्बर-5 राज राजेश्वरी वार्ड से भारती पत्नी राजेश, निवासी वार्ड नम्बर-5, नगर पंचायत कण्डाघाट को ‘कुर्सी’ चुनाव चिन्ह तथा रजिता पत्नी मनीष सूद, निवासी वार्ड नम्बर-5, नज़दीक डिग्री कॉलेज, कण्डाघाट को ‘ताला और चाबी’ चुनाव चिन्ह आवंटित किया गया है।
उन्होंने कहा कि वार्ड नम्बर-6 लोअर बाज़ार वार्ड से जसमीन कौर पत्नी करन नूर सिंह, निवासी वार्ड नम्बर-5, कण्डाघाट को ‘कुर्सी’ चुनाव चिन्ह, नीरज कुमार सुपुत्र स्व. रमेश कुमार, निवासी वार्ड नम्बर-6, ओल्ड कोर्ट रोड़, कण्डाघाट को ‘ताला और चाबी’ चुनाव चिन्ह तथा वीरेन्द्र कुमार सुपुत्र सुख राम, निवासी कण्डाघाट को ‘सिलाई मशीन’ चुनाव चिन्ह आवंटित किया गया है।
गोपाल शर्मा ने कहा कि नगर पंचायत कण्डाघाट के वार्ड नम्बर-7 बृजेश्वर महादेव वार्ड से कमलेश वर्मा, पत्नी अजय वर्मा, निवासी वार्ड नम्बर-7, कण्डाघाट को ‘कुर्सी’ चुनाव चिन्ह, मोनिका पंडित पत्नी भीष्म शर्मा, निवासी वार्ड नम्बर-7, पुजारली, कण्डाघाट को ‘ताला और चाबी’ चुनाव चिन्ह तथा शिप्रा ठाकुर, सुपुत्री बलविंदर सिंह ठाकुर, निवासी वार्ड नम्बर-7, नज़दीक न्यू हास्पिटल, कण्डाघाट को ‘शिलाई मशीन’ चुनाव चिन्ह आवंटित किया गया है।
Breakng
- वृक्षारोपण पारिस्थितिकी संतुलन बनाए रखने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम – शरद कुमार लगवाल
- सड़कें ग्रामीण क्षेत्रों के समग्र विकास की आधारभूत संरचना – संजय अवस्थी
- 19 व 20 जुलाई को विद्युत आपूर्ति बाधित
- सिरमौर में होगा मेगा जिला स्तरीय ‘‘नशा मुक्त युवा-विकसित भारत’’ कार्यक्रम का आयोजन, 24 जुलाई तक करना होगा पंजीकरण।
- सिरमौर में मुख्यमंत्री सहारा योजना के 270 लाभार्थियों को अप्रैल से जून तिमाही की सहायता राशि जारी
- राज्यपाल ने जेयूआईटी के 7वें दीक्षांत समारोह में मेधावियों को स्वर्ण पदक प्रदान किए
Wednesday, July 22