Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • यमुना पुल से व्यक्ति ने लगाई छलांग, सीसीटीवी में हुई कैद, गोताखोरों ने शुरू की तलाश
    • ग्रामीण क्षेत्रों की मज़बूत आर्थिकी में ही प्रदेश का विकास निहित – डॉ. शांडिल
    • कालाअंब इंटर-स्टेट बैरियर से टकराया बेकाबू कंटेनर, दो लोग घायल
    • पक्का टैंक परिसर में नाहन परिषद द्वारा डाली गई रेत कब तक जनता को परेशान करेगी
    • पांवटा पुलिस ने 3.61 ग्राम चिट्टा के साथ तस्कर पकड़ा
    • कुपोषित बच्चों के स्वास्थ्य की करें नियमित निगरानी : एसडीएम
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Monday, September 28
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»लघु उद्योग भारती की HPSEB अधिकारियों संग अहम बैठक
    सिरमौर

    लघु उद्योग भारती की HPSEB अधिकारियों संग अहम बैठक

    By Himachal VartaMay 7, 2026
    Facebook WhatsApp
    नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज):-लघु उद्योग भारती कालाअंब एसोसिएशन की ओर से औद्योगिक क्षेत्र में बिजली से जुड़ी समस्याओं और आधारभूत ढांचे को मजबूत करने को लेकर हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड (HPSEB) के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक जे क्लार्क्स एक्सोटिका में संपन्न हुई।बैठक की अध्यक्षता लघु उद्योग भारती कालाअंब के अध्यक्ष अखिल माहेश्वरी ने की। इस दौरान एसोसिएशन के पदाधिकारी एवं उद्योगपति के.सी. पारिख, अजय गर्ग, संदीप गर्ग, अंकुश क्लेयर, दिलीप कुमार और अमन दुग्गल सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।बैठक में HPSEB की ओर से अध्यक्ष प्रबोध सक्सेना, निदेशक संचालन एम.जी. शर्मा, मुख्य अभियंता संचालन दक्षिण अनुप राम तथा मुख्य अभियंता ई.एस. मनदीप सिंह मौजूद रहे।बैठक के दौरान कालाअंब औद्योगिक क्षेत्र में उद्योगों को प्रभावित कर रही बिजली संबंधी समस्याओं पर विस्तार से चर्चा हुई। उद्योगपतियों ने लगातार बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने, बिजली ढांचे को सुदृढ़ बनाने, टैरिफ संबंधी समस्याओं के समाधान तथा लाइन स्टाफ की संख्या बढ़ाने की मांग उठाई।एसोसिएशन के सदस्यों ने अधिकारियों के समक्ष क्षेत्र की विभिन्न समस्याएं और सुझाव रखे, जिन्हें बोर्ड अधिकारियों ने गंभीरता से सुना। इस अवसर पर HPSEB अधिकारियों ने उद्योग प्रतिनिधियों को आश्वस्त किया कि क्षेत्र में बिजली व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएंगे। उन्होंने बताया कि 132 केवी ट्रांसफार्मर के उन्नयन के साथ-साथ मोंगीनंद और खारा खारी-त्रिलोकपुर रोड पर नए 33 केवी सबस्टेशन स्थापित करने की दिशा में भी कार्य किया जाएगा।
    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • यमुना पुल से व्यक्ति ने लगाई छलांग, सीसीटीवी में हुई कैद, गोताखोरों ने शुरू की तलाश
    • ग्रामीण क्षेत्रों की मज़बूत आर्थिकी में ही प्रदेश का विकास निहित – डॉ. शांडिल
    • कालाअंब इंटर-स्टेट बैरियर से टकराया बेकाबू कंटेनर, दो लोग घायल
    • पक्का टैंक परिसर में नाहन परिषद द्वारा डाली गई रेत कब तक जनता को परेशान करेगी
    • पांवटा पुलिस ने 3.61 ग्राम चिट्टा के साथ तस्कर पकड़ा
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.