नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):- शिमला हाइवे पर सेंट्रल जेल के नजदीक तीखे मोड़ पर ,अवैध पार्किंग, अनहोनी को दे रही है न्योता, नीचे से आने वाले वाहनों औऱ राहगीरों के लिए जोखिम कम नहीं है। हाइवे पर चौगान की तरफ आने वाले छोटे बड़े वाहन अक्सर तेज गति से नीचे की और आते हैं। ब्लाइंड कर्व होने से नीचे से आने वाले वाहनों को ऊपर से आने वाले वाहन नजर नही आते। ऐसे में अगर आपात स्थिति में नीचे से आने वाले वाहन को अपनी साइड उतरना पड़े तो या वो ऊपर से आने वाले वाहन से भिड़ेगा या फिर अवैध रूप से खड़े इन वाहनों से इसका अंदाजा सड़क सुरक्षा में लगे अफसरों को नही है। हैरानी यह है कि नगर परिषद की पार्किंग कुछ ही दूरी पर है। सिस्टम चुप्पी साधे हुए एक अनहोनी को इंतजार में और अगर वहां कोई दुर्घटना हो गई तो उसका जिम्मेदार कौन होगा इस बारे प्रशासन को सोचना बहुत जरूरी है।
Breakng
- वृक्षारोपण पारिस्थितिकी संतुलन बनाए रखने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम – शरद कुमार लगवाल
- सड़कें ग्रामीण क्षेत्रों के समग्र विकास की आधारभूत संरचना – संजय अवस्थी
- 19 व 20 जुलाई को विद्युत आपूर्ति बाधित
- सिरमौर में होगा मेगा जिला स्तरीय ‘‘नशा मुक्त युवा-विकसित भारत’’ कार्यक्रम का आयोजन, 24 जुलाई तक करना होगा पंजीकरण।
- सिरमौर में मुख्यमंत्री सहारा योजना के 270 लाभार्थियों को अप्रैल से जून तिमाही की सहायता राशि जारी
- राज्यपाल ने जेयूआईटी के 7वें दीक्षांत समारोह में मेधावियों को स्वर्ण पदक प्रदान किए
Wednesday, July 22
