Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • उचित मूल्य की दुकानों तक आवश्यक वस्तुओं के परिवहन एवं मजदूरी कार्य हेतु निविदाएं आमंत्रित
    • मशीन ऑपरेटर के 100 पदों के लिए उप रोजगार कार्यालय रामपुर में 8 सितंबर को होगा कैंपस इंटरव्यू का आयोजन
    • आरसेटी में आरंभ हुआ 35 दिवसीय ब्यूटीशियन कोर्स
    • नेपाल की त्रासदी को ‘चेतावनी’ मानने की जरूरत, हिमालयी क्षेत्र में बढ़ते खतरे पर जताई चिंता : नाथूराम चौहान
    • विभिन्न स्वास्थ्य कार्यक्रमों की प्रगति एवं क्रियान्वयन के सम्बन्ध समीक्षा बैठक आयोजित
    • राहुल गांधी पर एफआईआर के खिलाफ कांग्रेस ने किया धरना प्रदर्शन
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Wednesday, September 2
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»किन्नोर»रिकांगपिओ पंचायती राज संस्थाओं के चुनावों को लेकर जिला प्रशासन की तैयारियां पूर्ण
    किन्नोर

    रिकांगपिओ पंचायती राज संस्थाओं के चुनावों को लेकर जिला प्रशासन की तैयारियां पूर्ण

    By Himachal VartaMay 8, 2026
    Facebook WhatsApp
    रिकांगपिओ ( हिमाचल वार्ता न्यूज)    जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) एवं उपायुक्त किन्नौर डॉ. अमित कुमार शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि जिला किन्नौर में आगामी पंचायती राज संस्थाओं के सामान्य निर्वाचन-2026 को लेकर सभी आवश्यक तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं।
    निर्वाचन प्रक्रिया के अंतर्गत 18 से 19 वर्ष आयु वर्ग के कुल 1,316 नए मतदाताओं का पंजीकरण किया गया है, जिनमें 696 पुरुष तथा 620 महिला मतदाता शामिल हैं।
    जिले में मतदान की व्यवस्था के लिए कुल 420 मतदान केंद्र स्थापित किए गए हैं। इनमें विकास खण्ड कल्पा में 140, निचार में 141 तथा पूह में 139 मतदान केंद्र बनाए गए हैं।
    डॉ. अमित कुमार शर्मा ने बताया कि जिले में कुल 17 मतदान केंद्र संवेदनशील तथा 11 मतदान केंद्र अति संवेदनशील चिन्हित किए गए हैं।
    कल्पा विकास खण्ड में 07 संवेदनशील मतदान केंद्र चिन्हित किए गए हैं, जिनमें राजकीय प्राथमिक पाठशाला ब्रेलिंगी वार्ड नंबर-1, 2 व 3, पंचायत घर पूर्बनी वार्ड नंबर-1, 2 व 3 तथा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सापनी वार्ड नंबर-2 शामिल हैं। इसके अतिरिक्त 03 अति संवेदनशील मतदान केंद्रों में राजकीय प्राथमिक पाठशाला सुदारंग वार्ड नंबर-1, 2 व 3 शामिल हैं।
    निचार विकास खण्ड में 10 संवेदनशील मतदान केंद्र चिन्हित किए गए हैं, जिनमें राजकीय केंद्रीय प्राथमिक पाठशाला चगांव-2 वार्ड नंबर-1, 2, 3, 4 व 5 तथा राजकीय प्राथमिक पाठशाला काफनू वार्ड नंबर-1, 2, 3, 4 व 5 शामिल हैं। वहीं 05 अति संवेदनशील मतदान केंद्रों में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला निचार वार्ड नंबर-1, 2, 5, 6 व 7 शामिल हैं।
    पूह विकास खण्ड में 03 अति संवेदनशील मतदान केंद्र चिन्हित किए गए हैं, जिनमें पंचायत घर रिब्बा खास वार्ड नंबर-3, 4 व 5 शामिल हैं।
    जिले में कुल मतदाताओं की संख्या 59,156 है, जिनमें 29,583 पुरुष तथा 29,573 महिला मतदाता शामिल हैं। विकास खण्डवार मतदाताओं में कल्पा में 22,047, निचार में 19,408 तथा पूह में 17,701 मतदाता पंजीकृत हैं।
    निर्वाचन प्रक्रिया के सफल संचालन हेतु मतदान दलों की तैनाती भी सुनिश्चित की गई है। इसके तहत कल्पा विकास खण्ड में 260, निचार में 274 तथा पूह में 276 पोलिंग पार्टियां नियुक्त की गई हैं। इसके अतिरिक्त प्रत्येक विकास खण्ड के लिए 20-20 रिजर्व पोलिंग पार्टियां भी रखी गई हैं।
    निर्वाचन कार्य के संचालन के लिए जिले में 12 रिटर्निंग अधिकारी, 80 सहायक रिटर्निंग अधिकारी तथा 27 सेक्टर अधिकारी नियुक्त किए गए हैं।
    जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) एवं उपायुक्त किन्नौर डॉ. अमित कुमार शर्मा ने कहा कि जिला प्रशासन द्वारा निर्वाचन प्रक्रिया को निष्पक्ष, पारदर्शी एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न करवाने के लिए सभी आवश्यक प्रबंध सुनिश्चित किए गए हैं।
    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp


    cmhp


    cmhp


    cmhp

    Recent
    • उचित मूल्य की दुकानों तक आवश्यक वस्तुओं के परिवहन एवं मजदूरी कार्य हेतु निविदाएं आमंत्रित
    • मशीन ऑपरेटर के 100 पदों के लिए उप रोजगार कार्यालय रामपुर में 8 सितंबर को होगा कैंपस इंटरव्यू का आयोजन
    • आरसेटी में आरंभ हुआ 35 दिवसीय ब्यूटीशियन कोर्स
    • नेपाल की त्रासदी को ‘चेतावनी’ मानने की जरूरत, हिमालयी क्षेत्र में बढ़ते खतरे पर जताई चिंता : नाथूराम चौहान
    • विभिन्न स्वास्थ्य कार्यक्रमों की प्रगति एवं क्रियान्वयन के सम्बन्ध समीक्षा बैठक आयोजित
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.