नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):- हिमाचल प्रदेश में बढ़ते नशे के खतरे के बीच अब युवा कलाकार और फिल्म निर्माता समाज को जागरूक करने के लिए आगे आए हैं। नाहन के युवाओं द्वारा एक खास OTT वेब सीरीज तैयार की जा रही है, जिसका उद्देश्य सिर्फ मनोरंजन करना नहीं, बल्कि लोगों खासकर युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करना भी है। इस वेब सीरीज का निर्माण बॉलीवुड निर्देशक की देखरेख में किया जा रहा है। मीडिया से बात करते हुए बॉलीवुड के फिल्म निर्देशक विपिन कौशल ने जानकारी देते हुए बताया कि फिल्म के लिए ऑडिशन 10 मई से नाहन में शुरू होंगे। वेब सीरीज के करीब 6 एपिसोड बनाए जाएंगे और हर एपिसोड लगभग 30 मिनट का होगा। उन्होंने बताया कि इस फिल्म के निर्माण का मकसद केवल एंटरटेनमेंट करना नहीं बल्कि युवा पीढ़ी जो नशे के चंगुल में फांसी जा रही है उन्हें इसके दुष्प्रभाव के बारे में जागरूक करना है। उन्होंने बताया कि फिल्म के माध्यम से दर्शाया जाएगा कि कैसे एक गलत कदम उठाने की वजह से पूरा परिवार बिखर जाता है।-वहीं फिल्म के आर्टिस्ट अनीश सैनी का कहना है कि इस प्रोजेक्ट की अधिकतर शूटिंग हिमाचल प्रदेश के खूबसूरत लोकेशनों पर की जाएगी, ताकि प्रदेश की संस्कृति और संदेश दोनों को एक साथ लोगों तक पहुंचाया जा सके। इस पहल का मुख्य उद्देश्य युवाओं को नशे से दूर रहने का संदेश देना है, ताकि मनोरंजन के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाया जा सके।
Breakng
- यमुना पुल से व्यक्ति ने लगाई छलांग, सीसीटीवी में हुई कैद, गोताखोरों ने शुरू की तलाश
- ग्रामीण क्षेत्रों की मज़बूत आर्थिकी में ही प्रदेश का विकास निहित – डॉ. शांडिल
- कालाअंब इंटर-स्टेट बैरियर से टकराया बेकाबू कंटेनर, दो लोग घायल
- पक्का टैंक परिसर में नाहन परिषद द्वारा डाली गई रेत कब तक जनता को परेशान करेगी
- पांवटा पुलिस ने 3.61 ग्राम चिट्टा के साथ तस्कर पकड़ा
- कुपोषित बच्चों के स्वास्थ्य की करें नियमित निगरानी : एसडीएम
Monday, September 28
