नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज):-भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने आज नाहन में जिला परिषद चुनावों को लेकर भाजपा समर्थित उम्मीदवारों के नामांकन के अवसर पर कांग्रेस सरकार पर जोरदार हमला बोला। उन्होंने कहा कि त्रिलोकपुर वार्ड से भाजपा समर्थित उम्मीदवार एवं भाजपा महिला मोर्चा की पूर्व अध्यक्ष, पूर्व बीडीसी सदस्य बहन प्रोमिला शर्मा तथा रेणुका-ददाहू वार्ड से माता रेणुका क्षेत्र की उम्मीदवार शिवानी आज अपना नामांकन दाखिल करेंगी। उन्होंने विश्वास जताया कि दोनों उम्मीदवार जनता के आशीर्वाद से भारी मतों से विजय प्राप्त कर जिला परिषद में क्षेत्र की आवाज को मजबूती से उठाएंगी।
डॉ. बिंदल ने कहा कि वर्तमान कांग्रेस सरकार और मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व में हिमाचल प्रदेश की आर्थिक स्थिति पूरी तरह बिगड़ चुकी है। प्रदेश में पिछले तीन वर्षों से विकास कार्य ठप पड़े हैं, लेकिन सरकार के खर्चों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार जनता के हितों के बजाय केवल अपने मित्रों और करीबी लोगों पर मेहरबान है।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार ने तीन वर्षों में लगभग 45,000 करोड़ रुपये का कर्ज लिया है और अब भी लगातार कर्ज लेने का सिलसिला जारी है। केवल इसी महीने लगभग 1500 करोड़ रुपये का नया ऋण लेने की तैयारी की जा रही है। इसके बावजूद प्रदेश में विकास का कोई कार्य धरातल पर दिखाई नहीं देता। जो सड़कें बन रही हैं वे प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (PMGSY) के अंतर्गत केंद्र सरकार के पैसे से बन रही हैं, जो पुल तैयार हो रहे हैं वे सीआरएफ और केंद्र पोषित योजनाओं के माध्यम से बन रहे हैं
