Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • प्रदेश सरकार सड़कों का नेटवर्क बेहतर बनाने की दिशा में निरंतर प्रयासरत- विक्रमादित्य सिंह
    • आमजन को बेहतर परिवहन सुविधाएं प्रदान करना व हरित परिवहन को बढ़ावा देना प्रदेश सरकार की प्राथमिकता- मुकेश अग्निहोत्री
    • उपायुक्त ने जनगणना-2027 के लिए सिरमौरवासियों से भागीदारी की अपील की
    • 05 जून को क्षेत्रीय अस्पताल बिलासपुर में बैठेगा जिला मेडिकल दिव्यांगता बोर्ड
    • आपदा प्रबंधन के लिए विभागीय तालमेल अत्यंत आवश्यक : डीसी जतिन लाल
    • 06 जून को दिलाई जाएगी नव निर्वाचित नाहन पार्षदों को शपथ, एसडीएम ने जारी किया नोटिस
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Wednesday, June 3
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»नशे के खिलाफ लोगों को जागरूक करेगी OTT फिल्म
    सिरमौर

    नशे के खिलाफ लोगों को जागरूक करेगी OTT फिल्म

    By Himachal VartaMay 8, 2026
    Facebook WhatsApp
    नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):- हिमाचल प्रदेश में बढ़ते नशे के खतरे के बीच अब युवा कलाकार और फिल्म निर्माता समाज को जागरूक करने के लिए आगे आए हैं। नाहन के युवाओं द्वारा एक खास OTT वेब सीरीज तैयार की जा रही है, जिसका उद्देश्य सिर्फ मनोरंजन करना नहीं, बल्कि लोगों खासकर युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करना भी है। इस वेब सीरीज का निर्माण बॉलीवुड निर्देशक की देखरेख में किया जा रहा है। मीडिया से बात करते हुए बॉलीवुड के फिल्म निर्देशक विपिन कौशल ने जानकारी देते हुए बताया कि फिल्म के लिए ऑडिशन 10 मई से नाहन में शुरू होंगे। वेब सीरीज के करीब 6 एपिसोड बनाए जाएंगे और हर एपिसोड लगभग 30 मिनट का होगा। उन्होंने बताया कि इस फिल्म के निर्माण का मकसद केवल एंटरटेनमेंट करना नहीं बल्कि युवा पीढ़ी जो नशे के चंगुल में फांसी जा रही है उन्हें इसके दुष्प्रभाव के बारे में जागरूक करना है। उन्होंने बताया कि फिल्म के माध्यम से दर्शाया जाएगा कि कैसे एक गलत कदम उठाने की वजह से पूरा परिवार बिखर जाता है।-वहीं फिल्म के आर्टिस्ट अनीश सैनी का कहना है कि इस प्रोजेक्ट की अधिकतर शूटिंग हिमाचल प्रदेश के खूबसूरत लोकेशनों पर की जाएगी, ताकि प्रदेश की संस्कृति और संदेश दोनों को एक साथ लोगों तक पहुंचाया जा सके। इस पहल का मुख्य उद्देश्य युवाओं को नशे से दूर रहने का संदेश देना है, ताकि मनोरंजन के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाया जा सके।
    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • प्रदेश सरकार सड़कों का नेटवर्क बेहतर बनाने की दिशा में निरंतर प्रयासरत- विक्रमादित्य सिंह
    • आमजन को बेहतर परिवहन सुविधाएं प्रदान करना व हरित परिवहन को बढ़ावा देना प्रदेश सरकार की प्राथमिकता- मुकेश अग्निहोत्री
    • उपायुक्त ने जनगणना-2027 के लिए सिरमौरवासियों से भागीदारी की अपील की
    • 05 जून को क्षेत्रीय अस्पताल बिलासपुर में बैठेगा जिला मेडिकल दिव्यांगता बोर्ड
    • आपदा प्रबंधन के लिए विभागीय तालमेल अत्यंत आवश्यक : डीसी जतिन लाल
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.