नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):-राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार सिरमौर जिले के समस्त न्यायालयों में शनिवार को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया। इसकी अध्यक्षता जिला एवं सत्र न्यायाधीश एवं अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण योगेश जसवाल ने की। इस दौरान सत्र न्यायालय नाहन, अतिरिक्त सत्र न्यायालय पांवटा साहिब सहित राजगढ़ और शिलाई न्यायालय में लोक अदालत के लिए 10,396 मामले लिए गए। इसमें से 1,081 मामलों का समझौता पक्षकारों की सहमति से किया गया। लोक अदालत में 4,69,08,628 रुपये की राशि का निपटारा और वसूली की गई। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव नव कमल ने बताया कि मामलों को निपटाने के लिए 10 बेंच गठित की गई थी। इन कुल मामलों में सबसे अधिक मोटर वाहन अधिनियम के तहत करीब 680 केसों का निपटारा किया गया। इनमें करीब 11.60 लाख रुपये का जुर्माना वसूला। वहीं, प्री-लिटिगेशन के 37 केस निपटाकर करीब 1 लाख रुपये और पोस्ट-लिटिगेशन के 356 केसों का निपटारा कर करीब 4 करोड़ रुपये की वसूली की गई।
Breakng
- वृक्षारोपण पारिस्थितिकी संतुलन बनाए रखने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम – शरद कुमार लगवाल
- सड़कें ग्रामीण क्षेत्रों के समग्र विकास की आधारभूत संरचना – संजय अवस्थी
- 19 व 20 जुलाई को विद्युत आपूर्ति बाधित
- सिरमौर में होगा मेगा जिला स्तरीय ‘‘नशा मुक्त युवा-विकसित भारत’’ कार्यक्रम का आयोजन, 24 जुलाई तक करना होगा पंजीकरण।
- सिरमौर में मुख्यमंत्री सहारा योजना के 270 लाभार्थियों को अप्रैल से जून तिमाही की सहायता राशि जारी
- राज्यपाल ने जेयूआईटी के 7वें दीक्षांत समारोह में मेधावियों को स्वर्ण पदक प्रदान किए
Wednesday, July 22
