Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • यमुना पुल से व्यक्ति ने लगाई छलांग, सीसीटीवी में हुई कैद, गोताखोरों ने शुरू की तलाश
    • ग्रामीण क्षेत्रों की मज़बूत आर्थिकी में ही प्रदेश का विकास निहित – डॉ. शांडिल
    • कालाअंब इंटर-स्टेट बैरियर से टकराया बेकाबू कंटेनर, दो लोग घायल
    • पक्का टैंक परिसर में नाहन परिषद द्वारा डाली गई रेत कब तक जनता को परेशान करेगी
    • पांवटा पुलिस ने 3.61 ग्राम चिट्टा के साथ तस्कर पकड़ा
    • कुपोषित बच्चों के स्वास्थ्य की करें नियमित निगरानी : एसडीएम
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Monday, September 28
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सोलन»मिलिट्री नर्सिंग सेवा के सेवानिवृत्त कर्मी ज़िला सैनिक कल्याण कार्यालय सोलन में करवाएं पंजीकरण
    सोलन

    मिलिट्री नर्सिंग सेवा के सेवानिवृत्त कर्मी ज़िला सैनिक कल्याण कार्यालय सोलन में करवाएं पंजीकरण

    By Himachal VartaMay 9, 2026
    Facebook WhatsApp

    सोलन ( हिमाचल वार्ता न्यूज)उप निदेशक सैनिक कल्याण सोलन कर्नल (सेवानिवृत) एस.के. अग्निहोत्री ने सोलन में निवास कर मिलिट्री नर्सिंग सेवा के सेवानिवृत्त कर्मियों से सैनिक कल्याण कार्यालय सोलन में पंजीकरण करवाने का आग्रह किया है।
    उन्होंने कहा कि अब तक पूर्व सैनिक का दर्जा मुख्य रूप से थल सेना, नौ सेना और वायु सेना के सेवानिवृत्त अधिकारियों एवं जवानों तक सीमित था। उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार के निर्णय के उपरांत अब मिलिट्री नर्सिंग सेवा से सेवानिवृत्त कर्मियों को भी पूर्व सैनिक की श्रेणी में सम्मिलित किया गया है।
    उप निदेशक ने कहा कि ज़िला सैनिक कल्याण कार्यालय सोलन के पास ज़िला में निवास कर रहे सेवानिवृत्त एम.एन.एस. कर्मियों का ब्यौरा उपलब्ध नहीं है। इसलिए आवश्यक है कि पूरी जानकारी कार्यालय के पास उपलब्ध हो ताकि यह कर्मी केन्द्र व राज्य सरकार द्वारा संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का लाभ उठा सकें।
    कर्नल एस.के. अग्निहोत्री ने सोलन ज़िला में निवास कर रहे मिलिट्री नर्सिंग सेवा के सेवानिवृत्त कर्मियों से आग्रह किया है कि वह ज़िला सैनिक कल्याण कार्यालय सोलन में सम्पर्क कर अपना नाम पंजीकृत करवाएं और पूर्व सैनिक पहचान पत्र प्राप्त करें।
    उन्होंने कहा कि अधिक जानकारी के लिए कार्यालय दूरभाष संख्या 01792-223764 पर सम्पर्क किया जा सकता है।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • यमुना पुल से व्यक्ति ने लगाई छलांग, सीसीटीवी में हुई कैद, गोताखोरों ने शुरू की तलाश
    • ग्रामीण क्षेत्रों की मज़बूत आर्थिकी में ही प्रदेश का विकास निहित – डॉ. शांडिल
    • कालाअंब इंटर-स्टेट बैरियर से टकराया बेकाबू कंटेनर, दो लोग घायल
    • पक्का टैंक परिसर में नाहन परिषद द्वारा डाली गई रेत कब तक जनता को परेशान करेगी
    • पांवटा पुलिस ने 3.61 ग्राम चिट्टा के साथ तस्कर पकड़ा
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.