नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):-थाना पुरुवाला पुलिस ने अवैध शराब कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत दो अलग-अलग मामलों में कार्रवाई करते हुए कुल 10 लीटर अवैध शराब बरामद की है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ हिमाचल प्रदेश आबकारी अधिनियम के तहत मामले दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पहले मामले में पुलिस ने रविंद्र कुमार पुत्र जगर सिंह निवासी किशनकोट, डाकघर राजबन, तहसील पांवटा साहिब, जिला सिरमौर के कब्जे से 5 लीटर अवैध शराब बरामद की। इस संबंध में थाना पुरुवाला में धारा 39(1)A हिमाचल प्रदेश आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की तफ्तीश कर रही है। वहीं दूसरे मामले में पुलिस ने रामपुरघाट क्षेत्र की एक महिला के कब्जे से 5 लीटर अवैध शराब बरामद की। आरोपी महिला के खिलाफ भी थाना पुरुवाला में धारा 39(1)A HP Excise Act के तहत अभियोग दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी गई है। दोनों मामलों में पुलिस ने कुल 10 लीटर अवैध शराब जब्त की है। थाना पुरुवाला पुलिस का कहना है कि क्षेत्र में अवैध शराब कारोबारियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
Breakng
- वृक्षारोपण पारिस्थितिकी संतुलन बनाए रखने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम – शरद कुमार लगवाल
- सड़कें ग्रामीण क्षेत्रों के समग्र विकास की आधारभूत संरचना – संजय अवस्थी
- 19 व 20 जुलाई को विद्युत आपूर्ति बाधित
- सिरमौर में होगा मेगा जिला स्तरीय ‘‘नशा मुक्त युवा-विकसित भारत’’ कार्यक्रम का आयोजन, 24 जुलाई तक करना होगा पंजीकरण।
- सिरमौर में मुख्यमंत्री सहारा योजना के 270 लाभार्थियों को अप्रैल से जून तिमाही की सहायता राशि जारी
- राज्यपाल ने जेयूआईटी के 7वें दीक्षांत समारोह में मेधावियों को स्वर्ण पदक प्रदान किए
Wednesday, July 22
