नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):- हिमाचल प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर प्रत्येक गांव की हर महिला का गत 40 महीनों के दौरान 60000 रुपए से अधिक का कर्ज चढ़ चुका है। यह जानकारी देते हुए सिरमौर जिला भाजपा प्रवक्ता मेलाराम शर्मा ने बताया कि कांग्रेस के नेताओं ने विधानसभा चुनावों से पहले गांव गांव जाकर प्रत्येक महिला से फार्म भरवा कर उन्हें पहली ही कैबिनेट के बाद प्रतिमाह ₹1500 देने का वादा किया था परंतु अभी तक किसी भी महिला के खाते में फूटी कौड़ी भी नहीं आई । जिला प्रवक्ता ने कहा कि कांग्रेस नेताओं ने गांव-गांव जाकर लोगों को 10 झूठी गारंटरयां देकर उनके साथ छल करके सत्ता हथियाई थी और उस छल कपट का हिमाचल की जनता कांग्रेसी नेताओं को पंचायती राज चुनाव के दौरान करारा जवाब देगी देगी।मेलाराम शर्मा ने प्रत्येक गांव की हर महिला से आग्रह किया की पंचायती राज चुनावों में जब कांग्रेसी नेता उनके द्वार पर वोट मांगने आएंगे तो उन्हें विधानसभा चुनाव के दौरान किए गए झूठे वादे को याद करवाऐं और उनसे पिछले 40 महीनों के दौरान प्रत्येक महिला को दिए जाने वाले ₹1500 का हिसाब मांगे । उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी हमेशा महिलाओं का सम्मान करती रही है और इसीलिए हाल ही में संसद में महिलाओं को 33% आरक्षण देने का बिल संसद में लाया गया था जिसे कांग्रेसी नेताओं ने पास ही नहीं होने दिया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस हमेशा महिलाओं के साथ अन्याय और पक्षपात करती आई है जिसका जवाब देने का समय इन पंचायती राज चुनावों में आ गया है। उन्होंने महिलाओं का आवाहन किया कि वह महिला शक्ति का परिचय देकर भाजपा समर्थित उम्मीदवारों को पंचायती राज चुनावों में भारी मतों से विजयी बनाएं ताकि 2027 के चुनाव में प्रदेश में सत्तासीन होने वाली भाजपा सरकार के माध्यम से वह अपने ग�
Breakng
- वृक्षारोपण पारिस्थितिकी संतुलन बनाए रखने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम – शरद कुमार लगवाल
- सड़कें ग्रामीण क्षेत्रों के समग्र विकास की आधारभूत संरचना – संजय अवस्थी
- 19 व 20 जुलाई को विद्युत आपूर्ति बाधित
- सिरमौर में होगा मेगा जिला स्तरीय ‘‘नशा मुक्त युवा-विकसित भारत’’ कार्यक्रम का आयोजन, 24 जुलाई तक करना होगा पंजीकरण।
- सिरमौर में मुख्यमंत्री सहारा योजना के 270 लाभार्थियों को अप्रैल से जून तिमाही की सहायता राशि जारी
- राज्यपाल ने जेयूआईटी के 7वें दीक्षांत समारोह में मेधावियों को स्वर्ण पदक प्रदान किए
Wednesday, July 22
