सोलन (हिमाचल वार्ता न्यूज) शहरी निकाय-2026 के अंतर्गत 17 मई, 2026 को होने वाले निर्वाचन में नगर पंचायत कण्डाघाट के सभी 07 वार्डों में कुल 1548 मतदाता अपने मत का प्रयोग करेंगे। यह जानकारी ज़िला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा ने दी।
उन्होंने कहा कि नगर पंचायत कण्डाघाट में मतदान के लिए कुल 07 मतदान केन्द्र स्थापित किए गए हैं।
उन्होंने कहा कि मतदान प्रातः 07.00 बजे से सांय 03.00 बजे तक आयोजित होगा।
मनमोहन शर्मा ने कहा कि वार्ड नम्बर-1 सिलहारी वार्ड में कुल 283 मतदाता हैं। उन्होंने कहा कि वार्ड नम्बर-1 सिलहारी वार्ड के लिए खण्ड विकास अधिकारी कार्यालय कण्डाघाट के हॉल में मतदान केन्द्र स्थापित किया गया है।
उन्होंने कहा कि वार्ड नम्बर-2 हिमुडा वार्ड में कुल 150 मतदाता हैं। उन्होंने कहा कि वार्ड नम्बर-2 हिमुडा वार्ड के लिए लोक निर्माण विभाग कण्डाघाट के सहायक अभियंता के कार्यालय में मतदान केन्द्र स्थापित किया गया है।
मनमोहन शर्मा ने कहा कि वार्ड नम्बर-3 पड़ाव वार्ड में कुल 185 मतदाता हैं। उन्होंने कहा कि वार्ड नम्बर-3 पड़ाव के लिए नया पंचायत घर के हॉल में मतदान केन्द्र स्थापित किया गया है।
ज़िला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि वार्ड नम्बर-4 दोलग वार्ड में कुल 205 मतदाता हैं। उन्होंने कहा कि वार्ड नम्बर-4 दोलग वार्ड के लिए पुराना पंचायत घर के हॉल-1 में मतदान केन्द्र स्थापित किया गया है।
उन्होंने कहा कि वार्ड नम्बर-5 राज राजेश्वरी में कुल 255 मतदाता हैं। उन्होंने कहा कि वार्ड नम्बर-5 राज राजेश्वरी वार्ड के लिए राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कण्डाघाट के हॉल में मतदान केन्द्र स्थापित किया गया है।
ज़िला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि वार्ड नम्बर-6 लोअर बाज़ार वार्ड में कुल 207 मतदाता हैं। उन्होंने कहा कि वार्ड नम्बर-6 लोअर बाज़ार वार्ड के लिए पुराना पंचायत घर के हॉल-2 में मतदान केन्द्र स्थापित किया गया है।
मनमोहन शर्मा ने कहा कि वार्ड नम्बर-7 बृजेश्वर महादेव वार्ड में कुल 263 मतदाता हैं। उन्होंने कहा कि वार्ड नम्बर-7 बृजेश्वर महादेव वार्ड के लिए खण्ड विकास अधिकारी कार्यालय कण्डाघाट के कनिष्ठ अभियंता के कमरे में मतदान केन्द्र स्थापित किया गया है।
Breakng
- ग्रामीण क्षेत्रों की मज़बूत आर्थिकी में ही प्रदेश का विकास निहित – डॉ. शांडिल
- कालाअंब इंटर-स्टेट बैरियर से टकराया बेकाबू कंटेनर, दो लोग घायल
- पक्का टैंक परिसर में नाहन परिषद द्वारा डाली गई रेत कब तक जनता को परेशान करेगी
- पांवटा पुलिस ने 3.61 ग्राम चिट्टा के साथ तस्कर पकड़ा
- कुपोषित बच्चों के स्वास्थ्य की करें नियमित निगरानी : एसडीएम
- एशियन गेम्स में भारतीय महिला कबड्डी टीम की स्वर्णिम सफलता पर बलदेव तोमर ने दी बधाई
Monday, September 28
