सोलन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) सोलन ज़िला के कण्डाघाट क्षेत्र के तहत आने वाले ज़िला परिषद वार्ड वाकना तथा दंघील से कुल 14 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। यह जानकारी आज यहां निर्वाचन अधिकारी एवं उपमण्डलाधिकारी कण्डाघाट गोपाल शर्मा ने दी।
गोपाल शर्मा ने कहा कि ज़िला परिषद वार्ड नम्बर-4 वाकना से अमर सिंह, निवासी कुनिहार, सोलन, ईश्वर सिंह, निवासी वार्ड नम्बर-5 कोट तथा अंशुल वर्मा, निवासी डुमैहर, बनी ने नामांकन वापिस ले लिया है।
उन्होंने कहा कि वार्ड नम्बर-5 दंघील से योगेन्द्र, निवासी झाझा, वार्ड नम्बर-1 ने नामांकन वापिस ले लिया है।
निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि वार्ड नम्बर-4 वाकना से अजय सिंह, निवासी शिव शंकर गढ़ ममलीग को ‘ताला और चाबी’ चुनाव चिन्ह, कृष्ण कुमार, निवासी वाकना को ‘मेज का पंखा’ चुनाव चिन्ह, पिकेश वर्मा, निवासी भैंच (कुफ्टु) को ‘छाता’ चुनाव चिन्ह, रणजीत सिंह, निवासी वार्ड नम्बर-6 वाकना (डुमैहर) को ‘जीप’ चुनाव चिन्ह, विकास शर्मा, निवासी आंजी वाकनाघाट को ‘कप-प्लेट’ चुनाव चिन्ह, विवेकानन्द परिहार, निवासी ढयावला, ममलीग को ‘फुटबॉल’ चुनाव चिन्ह, सुनील, निवासी डयोंडा को ‘ढोलक’ चुनाव चिन्ह, हरी चंद, निवासी वार्ड नम्बर-5, थान को ‘हैंड पंप’ चुनाव चिन्ह तथा हिमेश शर्मा, निवासी कनैर, वाकना को ‘नाशपाती’ चुनाव चिन्ह आवंटित किया गया है।
गोपाल शर्मा ने कहा कि वार्ड नम्बर-5 दंघील से अमित ठाकुर, निवासी धाली, कण्डाघाट को ‘ताला और चाबी’ चुनाव चिन्ह, देव राज भारद्वाज, निवासी बांजनी को ‘मेज का पंखा’ चुनाव चिन्ह, देस राज, निवासी घलाई, कण्डाघाट को ‘छाता’ चुनाव चिन्ह, धर्म सिंह, निवासी झाझा, वार्ड नम्बर-1 को ‘जीप’ चुनाव चिन्ह तथा पवन कुमार, निवासी दोची, साधुपुल को ‘कप-प्लेट’ चुनाव चिन्ह आवंटित किया गया है।
Breakng
- 06 जून को दिलाई जाएगी नव निर्वाचित नाहन पार्षदों को शपथ, एसडीएम ने जारी किया नोटिस
- ज़िला प्रशासन युवा पीढ़ी को नशे से दूर रखने के लिए प्रतिबद्ध – मनमोहन शर्मा
- शारीरिक शिक्षक (जॉब ट्रेनी) के 14 रिक्त पदों की बैचवार भर्ती के लिए काउंसलिंग 03 से 09 जून तक
- स्व गणना विकल्प का सभी ज़िलावासी करें उपयोग – मनमोहन शर्मा
- जिला सिरमौर में पंचायती राज संस्थाओं के चुनावों का परिणाम : जिला निर्वाचन अधिकारी
- पिकअप पलटने से युवक की मौत, चालक पर लापरवाही का मामला दर्ज
Tuesday, June 2