सोलन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) सोलन ज़िला में 26, 28 तथा 30 मई, 2026 को आयोजित होने वाले पंचायती राज संस्थाओं के निर्वाचन एवं मतगणना के दृष्टिगत ज़िला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) एवं उपायुक्त मनमोहन शर्मा द्वारा नियमानुसार निर्धारित अवधि के लिए ‘ड्राई डे’ घोषित करने के सम्बन्ध में आदेश जारी किए गए हैं।
इन आदेशों के अनुसार 26, 28 तथा 30 मई, 2026 को पंचायती राज संस्थाओं के निर्वाचन एवं मतगणना के दृष्टिगत सम्बन्धित क्षेत्रों में मतदान एवं मतगणना तिथि को ‘ड्राई डे’ घोषित किया गया है। उन्होंने कहा कि पंचायत समितियों और ज़िला परिषद सदस्यों की मतगणना 31 मई, 2026 को होने के दृष्टिगत भी ‘ड्राई डे’ रहेगा।
उन्होंने कहा कि सभी निर्वाचन क्षेत्रों में मतदान समाप्त होने के लिए निर्धारित समय से 48 घण्टे पूर्व एवं मतगणना दिवस पर किसी होटल, खान-पान के स्थान, मदिरालय, दुकान अथवा किसी सार्वजनिक या निजी स्थान पर किसी भी प्रकार के मादक द्रव्यों तथा मदिरा एवं अन्य नशीले पदार्थों का वितरण एवं विक्रय नहीं किया जा सकेगा।
आदेशों की अवहेलना पर विधि सम्मत कार्यवाही अमल में लाई जाएगी।
मनमोहन शर्मा ने कहा कि विकास खण्ड कुनिहार की ग्राम पंचायत बागा (करोग), बसंतपुर, बेरल, चईयांधार, चाखड़, चम्यावल, दाड़ला, दांवटी, हनुमान बड़ोग, कशलोग, खनलग, कुंहर, कुनिहार, क्यारड़, मान, साईं, संघोई, सारमा, सरयांज तथा सेवड़ा चण्डी में 26 मई, 2026 को मतदान होगा।
उन्होंने कहा कि विकास खण्ड कुनिहार की ग्राम पंचायत बलेरा, बनोह खरड़हट्टी, बातल, दसेरन, घनागुघाट, जघून, कोठी, मांगल, मांगू, नवगाँव, पलोग, पट्टा, प्लानिया, रौड़ी, समोग, सन्याडी मोड़, शहरोल, सूरजपुर तथा टुईरू में 28 मई, 2026 को मतदान होगा।
ज़िला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि विकास खण्ड कुनिहार की ग्राम पंचायत बखालग, बड़ोग, बरयाली, भूमति, दधोगी, दानोघाट, देवरा, धुन्धन, डुमैहर, घ्याणा, कोटली, कोटलू, मटेरनी, पारनु, रोहांज जलाणा, सानण, सरली, जमरोटी (चुनाड़ ब्राहमणा) तथा चमाकड़ी में 30 मई, 2026 को मतदान होगा।
उन्होंने कहा कि ग्राम पंचायत के वार्ड सदस्यों, उप प्रधान तथा प्रधान के पदों के लिए मतगणना सम्बन्धित तिथि को मतदान के तुरंत उपरांत ग्राम पंचायत मुख्यालय पर की जाएगी। उन्होंने कहा कि इन सभी के मतगणना परिणाम मतगणना के तुरंत उपरांत जारी कर दिए जाएंगे।
ज़िला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) ने कहा कि पंचायत समितियां तथा ज़िला परिषद सदस्यों की मतगणना 31 मई, 2026 को प्रातः 09.00 बजे से सम्बन्धित खण्ड मुख्यालयों पर की जाएगी। उन्होंने कहा कि पंचायत समिति सदस्यों के निर्वाचन परिणाम मतगणना दिवस पर सम्बन्धित खण्ड मुख्यालयों में घोषित किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि ज़िला परिषद सदस्यों के मतगणना परिणाम हिमाचल प्रदेश पंचायती राज (निर्वाचन) नियम, 1994 के नियम 75 (vi ) के प्रवाधानों अनुरूप घोषित किए जाएंगे।
Breakng
- वृक्षारोपण पारिस्थितिकी संतुलन बनाए रखने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम – शरद कुमार लगवाल
- सड़कें ग्रामीण क्षेत्रों के समग्र विकास की आधारभूत संरचना – संजय अवस्थी
- 19 व 20 जुलाई को विद्युत आपूर्ति बाधित
- सिरमौर में होगा मेगा जिला स्तरीय ‘‘नशा मुक्त युवा-विकसित भारत’’ कार्यक्रम का आयोजन, 24 जुलाई तक करना होगा पंजीकरण।
- सिरमौर में मुख्यमंत्री सहारा योजना के 270 लाभार्थियों को अप्रैल से जून तिमाही की सहायता राशि जारी
- राज्यपाल ने जेयूआईटी के 7वें दीक्षांत समारोह में मेधावियों को स्वर्ण पदक प्रदान किए
Tuesday, July 21
