सोलन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग ने निरंतर बढ़ती गर्मी के दृष्टिगत परामर्श जारी किया है। यह परामर्श लोगों को स्वस्थ रखने एवं बचाव के उपाय अपनाने के लिए जारी किया गया है।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी सोलन डॉ. अजय पाठक ने इस सम्बन्ध में जानकारी देते हुए लोगों से आग्रह किया कि गर्मी के दृष्टिगत दोपहर के समय अनावश्यक रूप से घर से बाहर न जाएं तथा अनावश्यक शारीरिक श्रम करने से बचें। उन्होंने कहा कि बाहर जाने की स्थिति में सूती एवं पूरी बाजू के कपड़े पहनें तथा सिर ढक कर बाहर निकलें।
उन्होंने कहा कि बाहर जाते समय अपने साथ पानी की बोतल अवश्य रखें और नियमित अंतराल पर पानी पीते रहें। उन्होंने कहा कि कॉफी एवं कोल्ड ड्रिंक के स्थान पर नींबू पानी, फलों का रस तथा नमक-चीनी के घोल का सेवन करें। इनके सेवन से शरीर में पानी की कमी नहीं होगी।
डॉ. अजय पाठक ने कहा कि लू लगने की स्थिति में प्रभावित व्यक्ति को तुरंत ठंडी जगह पर ले जाएं और उन्हें ओ.आर.एस. या नमक-चीनी का घोल दें तथा शरीर को ठंडा करने का प्रयास करें। आवश्यकता पड़ने पर पीड़ित व्यक्ति को तुरंत समीप के स्वास्थ्य केन्द्र में उपचार के लिए ले जाएं।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने सभी खण्ड चिकित्सा अधिकारियों को निर्देश दिए कि लू से प्रभावित व्यक्तियों के उपचार के लिए आवश्यक दवाएं एवं व्यवस्थाओं के साथ पूरी तरह सतर्क एवं तत्पर होकर कार्य करें।
उन्होंने कहा कि एहतियाती उपाय अपनाकर शरीर में जल की कमी एवं लू लगने से बचाव किया जा सकता है।
Breakng
- वृक्षारोपण पारिस्थितिकी संतुलन बनाए रखने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम – शरद कुमार लगवाल
- सड़कें ग्रामीण क्षेत्रों के समग्र विकास की आधारभूत संरचना – संजय अवस्थी
- 19 व 20 जुलाई को विद्युत आपूर्ति बाधित
- सिरमौर में होगा मेगा जिला स्तरीय ‘‘नशा मुक्त युवा-विकसित भारत’’ कार्यक्रम का आयोजन, 24 जुलाई तक करना होगा पंजीकरण।
- सिरमौर में मुख्यमंत्री सहारा योजना के 270 लाभार्थियों को अप्रैल से जून तिमाही की सहायता राशि जारी
- राज्यपाल ने जेयूआईटी के 7वें दीक्षांत समारोह में मेधावियों को स्वर्ण पदक प्रदान किए
Tuesday, July 21