सोलन ( हिमाचल वार्ता न्यूज)ज़िला पंचायत अधिकारी सोलन जोगिन्द्र प्रकाश राणा ने कहा कि ज़िला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) सोलन के निर्देशानुसार ज़िला में पंचायती राज संस्थाओं के निर्वाचन के लिए सभी स्तरों पर तैयारियां पूर्ण की जा रही है।
जोगिन्द्र प्रकाश राणा ने कहा कि प्रदेश के साथ-साथ सेालन ज़िला में भी 26, 28 व 30 मई, 2026 को ग्राम पंचायत वार्ड सदस्य, उप प्रधान, प्रधान, सदस्य पंचायत समिति तथा ज़िला परिषद सदस्य का निर्वाचन होगा।
मतदान प्रातः 07.00 बजे से सायं 03.00 बजे तक आयोजित होगा।
उन्होंने कहा कि निर्वाचन के लिए अलग-अलग रंग के मतपत्र निर्धारित किए गए हैं। उन्होंने कहा कि वार्ड सदस्य के लिए सफेद रंग का मतपत्र, उप प्रधान के लिए पीला रंग का मतपत्र, प्रधान के लिए हल्का हरा रंग का मतपत्र, पंचायत समिति सदस्य के लिए गुलाबी रंग का मतपत्र तथा ज़िला परिषद सदस्य के लिए नीला रंग का मतपत्र निर्धारित किया गया है।
ज़िला पंचायत अधिकारी ने मतदाताओं से आग्रह किया है कि अपनी ग्राम पंचायत के लिए निर्धारित मतदान दिवस पर मतदान करें और लोकतंत्र के इस महापर्व में अपनी भागीदारी सुनिश्चित बनाएं।
Breakng
- स्थानीय निकाय और पंचायतीराज चुनाव जनमत संग्रह साबित हुए, जनता ने कांग्रेस सरकार को पूरी तरह नकारा : डॉ. राजीव बिंदल
- ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण से सिरमौर की युवतियां हो रही आत्मनिर्भर
- आदेश जारी
- पर्यावरण-अनुकूल विकास: संकटों के बीच समृद्ध हिमाचल का नया ब्लूप्रिंट
- प्रदेश सरकार सड़कों का नेटवर्क बेहतर बनाने की दिशा में निरंतर प्रयासरत- विक्रमादित्य सिंह
- आमजन को बेहतर परिवहन सुविधाएं प्रदान करना व हरित परिवहन को बढ़ावा देना प्रदेश सरकार की प्राथमिकता- मुकेश अग्निहोत्री
Wednesday, June 3