सोलन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग सोलन द्वारा आज औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान सोलन में विश्व तंबाकू निषेध दिवस के उपलक्ष्य में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता ज़िला स्वास्थ्य अधिकारी सोलन डॉ. अमित रंजन तलवार ने की।
डॉ. अमित रंजन तलवार ने तंबाकू सेवन के दुष्प्रभावों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि तंबाकू का सेवन कैंसर, हृदय रोग, फेफड़ों की बीमारियों तथा अन्य गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं का प्रमुख कारण है। उन्होंने तंबाकू सेवन से होने वाले शारीरिक एवं मानसिक दुष्प्रभावों तथा इसके प्रारंभिक लक्षणों के बारे में भी विद्यार्थियों को जागरूक किया।
उन्होंने युवाओं से तंबाकू एवं अन्य नशीले पदार्थों से दूर रहने तथा स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में तंबाकू के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा उन्हें नशामुक्त जीवन के लिए प्रेरित करना है।
कार्यक्रम में विद्यार्थियों के लिए नारा लेखन प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया। प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
इस अवसर पर प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को सम्मानित भी किया गया।
इस अवसर पर उपस्थित सभी प्रतिभागियों को तंबाकू एवं अन्य नशीले पदार्थों के सेवन से दूर रहने तथा समाज को तंबाकू मुक्त बनाने के लिए शपथ भी दिलाई गई।
Breakng
- ग्रामीण क्षेत्रों की मज़बूत आर्थिकी में ही प्रदेश का विकास निहित – डॉ. शांडिल
- कालाअंब इंटर-स्टेट बैरियर से टकराया बेकाबू कंटेनर, दो लोग घायल
- पक्का टैंक परिसर में नाहन परिषद द्वारा डाली गई रेत कब तक जनता को परेशान करेगी
- पांवटा पुलिस ने 3.61 ग्राम चिट्टा के साथ तस्कर पकड़ा
- कुपोषित बच्चों के स्वास्थ्य की करें नियमित निगरानी : एसडीएम
- एशियन गेम्स में भारतीय महिला कबड्डी टीम की स्वर्णिम सफलता पर बलदेव तोमर ने दी बधाई
Monday, September 28
