सोलन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) सोलन जिला में पंचायती राज संस्थाओं के अंतिम चरण के निर्वाचन के परिणाम घोषित हो गए हैं। यह जानकारी ज़िला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) एवं उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा ने दी।
मनमोहन शर्मा ने कहा कि विकास खण्ड कण्डाघाट की ग्राम पंचायत चायल के लिए पंकज 20 मतों से प्रधान पद तथा रिंकज 26 मतों से उप प्रधान पद के लिए विजयी घोषित किए गए।
ग्राम पंचायत झाझा के प्रधान पद के लिए राकेश ठाकुर 97 मतों से तथा उप प्रधान पद के लिए रोशन लाल 68 मतों से विजयी घोषित किए गए।
ग्राम पंचायत काहला के लिए राजेश ठाकुर प्रधान पद तथा सुरेश कुमार उप प्रधान पद के लिए निर्विरोध चुने गए।
ग्राम पंचायत क्वारग के प्रधान पद के लिए कमल कुमार 313 मतों से तथा उप प्रधान पद के लिए टेक सिंह 63 मतों से विजयी घोषित किए गए।
ग्राम पंचायत कोट के लिए 64 मतों से तीर्थ राम प्रधान पद तथा 133 मतों से हेमेन्द्र चन्देल उप प्रधान पद के लिए विजयी घोषित किए गए।
ग्राम पंचायत रेहड़ के प्रधान पद के लिए रमन 24 मतों से तथा उप प्रधान पद के लिए दया राम 18 मतों से विजयी घोषित किए गए।
ग्राम पंचायत सैंज के लिए प्रेम चंद 107 मतों से प्रधान पद के लिए विजयी घोषित किए गए। इसी पंचायत के उप प्रधान पद के लिए रूम लाल निर्विरोध चुने गए।
ग्राम पंचायत सतड़ोल के प्रधान पद के लिए कल्पना ठाकुर 07 मतों से तथा उप प्रधान पद के लिए संजीव कुमार 32 मतों से विजयी घोषित किए गए।
Breakng
- ग्रामीण क्षेत्रों की मज़बूत आर्थिकी में ही प्रदेश का विकास निहित – डॉ. शांडिल
- कालाअंब इंटर-स्टेट बैरियर से टकराया बेकाबू कंटेनर, दो लोग घायल
- पक्का टैंक परिसर में नाहन परिषद द्वारा डाली गई रेत कब तक जनता को परेशान करेगी
- पांवटा पुलिस ने 3.61 ग्राम चिट्टा के साथ तस्कर पकड़ा
- कुपोषित बच्चों के स्वास्थ्य की करें नियमित निगरानी : एसडीएम
- एशियन गेम्स में भारतीय महिला कबड्डी टीम की स्वर्णिम सफलता पर बलदेव तोमर ने दी बधाई
Monday, September 28