Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • ग्रामीण क्षेत्रों की मज़बूत आर्थिकी में ही प्रदेश का विकास निहित – डॉ. शांडिल
    • कालाअंब इंटर-स्टेट बैरियर से टकराया बेकाबू कंटेनर, दो लोग घायल
    • पक्का टैंक परिसर में नाहन परिषद द्वारा डाली गई रेत कब तक जनता को परेशान करेगी
    • पांवटा पुलिस ने 3.61 ग्राम चिट्टा के साथ तस्कर पकड़ा
    • कुपोषित बच्चों के स्वास्थ्य की करें नियमित निगरानी : एसडीएम
    • एशियन गेम्स में भारतीय महिला कबड्डी टीम की स्वर्णिम सफलता पर बलदेव तोमर ने दी बधाई
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Monday, September 28
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सोलन»स्व गणना विकल्प का सभी ज़िलावासी करें उपयोग – मनमोहन शर्मा
    सोलन

    स्व गणना विकल्प का सभी ज़िलावासी करें उपयोग – मनमोहन शर्मा

    By Himachal VartaJune 2, 2026
    Facebook WhatsApp

    सोलन ( हिमाचल वार्ता न्यूज)  उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा ने  यहां स्व गणना विकल्प का शुभारम्भ करते हुए सोलन ज़िला के सभी नागरिकों से आग्रह किया कि इस माध्यम से ऑनलाईन सही जानकारी प्रस्तुत कर जनगणना महा अभियान में भागीदार बनें।
    मनमोहन शर्मा ने आज स्व गणना के माध्यम से ऑनलाईन अपना डाटा प्रस्तुत किया।
    उपायुक्त ने इस अवसर पर कहा कि जनगणना निदेशालय द्वारा प्रस्तुत स्व गणना विकल्प एक ऑनलाईन माध्यम है। इसके माध्यम से सभी नागरिक प्रथम जून से 15 जून, 2026 तक स्व गणना पोर्टल  se.census.gov.in पर जाकर अपनी जानकारी दर्ज कर सकते हैं।
    मनमोहन शर्मा ने कहा कि उपरोक्त पोर्टल पर अपनी और अपने परिवार की जानकारी दर्ज की जाएगी।
    उन्होंने कहा कि स्व गणना के उपरांत 11 नम्बर का आईडी नम्बर मिलेगा। इस 11 अंक के स्व गणना आई नम्बर को नागरिकों को उन जनगणना कर्मियों को बताना होगा जो घर-घर जाकर सर्वेक्षण करेंगे। उन्होंने कहा कि यह सर्वेक्षण 16 जून, 2026 से 15 जुलाई, 2026 के मध्य किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस आईडी नम्बर के माध्यम से स्व गणना के दौरान पोर्टल पर अंकित जानकारी जनगणना कर्मी के मोबाइल ऐप पर दिख जाएगी। इससे नागरिक और जनगणना कर्मी को सहायता मिलेगी।
    उन्होंने कहा कि इस बार जनगणना डिजिटल मोड में की जा रही है।
    उपायुक्त ने सभी नागरिकों से आग्रह किया कि स्व गणना विकल्प का समुचित उपयोग करें और जनगणना कर्मी को भी सही जानकारी उपलब्ध करवाएं। यह आंकड़े देश-प्रदेश तथा ज़िला के भावी नीति निर्धारण में अत्यंत महत्वपूर्ण हैं।
    अतिरिक्त उपायुक्त सोलन राहुल जैन, सहायक आयुक्त नीरजा शर्मा सहित अन्य अधिकारियों ने भी स्व गणना विकल्प के माध्यम से ऑनलाईन जानकारी प्रस्तुत की।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • ग्रामीण क्षेत्रों की मज़बूत आर्थिकी में ही प्रदेश का विकास निहित – डॉ. शांडिल
    • कालाअंब इंटर-स्टेट बैरियर से टकराया बेकाबू कंटेनर, दो लोग घायल
    • पक्का टैंक परिसर में नाहन परिषद द्वारा डाली गई रेत कब तक जनता को परेशान करेगी
    • पांवटा पुलिस ने 3.61 ग्राम चिट्टा के साथ तस्कर पकड़ा
    • कुपोषित बच्चों के स्वास्थ्य की करें नियमित निगरानी : एसडीएम
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.