Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • ग्रामीण क्षेत्रों की मज़बूत आर्थिकी में ही प्रदेश का विकास निहित – डॉ. शांडिल
    • कालाअंब इंटर-स्टेट बैरियर से टकराया बेकाबू कंटेनर, दो लोग घायल
    • पक्का टैंक परिसर में नाहन परिषद द्वारा डाली गई रेत कब तक जनता को परेशान करेगी
    • पांवटा पुलिस ने 3.61 ग्राम चिट्टा के साथ तस्कर पकड़ा
    • कुपोषित बच्चों के स्वास्थ्य की करें नियमित निगरानी : एसडीएम
    • एशियन गेम्स में भारतीय महिला कबड्डी टीम की स्वर्णिम सफलता पर बलदेव तोमर ने दी बधाई
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Monday, September 28
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सोलन»प्रदेश सरकार सड़कों का नेटवर्क बेहतर बनाने की दिशा में निरंतर प्रयासरत- विक्रमादित्य सिंह
    सोलन

    प्रदेश सरकार सड़कों का नेटवर्क बेहतर बनाने की दिशा में निरंतर प्रयासरत- विक्रमादित्य सिंह

    By Himachal VartaJune 2, 2026
    Facebook WhatsApp

    सोलन  ( हिमाचल वार्ता न्यूज)लोक निर्माण तथा शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि सड़कें विकास की जीवन रेखाएं हैं और प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्रों तक विकास के लाभ पहुंचाने के लिए सड़कों का नेटवर्क बेहतर बनाने की दिशा में निरंतर प्रयासरत है।
    विक्रमादित्य सिंह आज सोलन के कसौली उपमण्डल में काणों के समीप धर्मपुर-सुबाथू-कठनी मार्ग के कार्य का निरीक्षण कर रहे थे।
    उन्होंने प्रधान मंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत निर्माणाधीन 13 किलोमीटर  लम्बे धर्मपुर-कठनी सड़क मार्ग का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि इस सड़क निर्माण कार्य के लिए लगभग 19 करोड़ रुपये स्वीकृत किये गये हैं।
    लोक निर्माण मन्त्री ने कहा कि इस सड़क का 80 प्रतिशत कार्य पूर्ण किया जा चुका है तथा शेष कार्य 30 सितंबर 2026 तक पूर्ण कर लिया जाएगा।
    उन्होंने कहा कि धर्मपुर-कठनी सड़क जहां आंतरिक सुरक्षा की दृष्टि से महत्वपूर्ण है वहीं इस क्षेत्र के किसानों की फसल को मण्डियों तक पंहुचाने में भी महत्वपूर्ण है।
    उन्होंने गढ़खल-कसौली को जोड़ने वाले फ्लाई ओवर ब्रिज का निरीक्षण भी किया तथा आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए। इस पुल के निर्माण पर 25.60 करोड़ रुपए व्यय किए जा रहे हैं।
    उन्होंने कहा कि इस पुल के निर्माण से कसौली की तरफ जाने वाले वाहन निर्बाध आ-जा सकेंगे। यह पुल कसौली जैसे महत्वपूर्ण पर्यटन क्षेत्र में विशेष रूप से सहायक बनेगा।
    कसौली के विधायक विनोद सुल्तानपुरी, कांग्रेस मण्डल कसौली के अध्यक्ष देवेन्द्र शर्मा, अन्य पदाधिकारी, उपमंडलाधिकारी कसौली महेंद्र प्रताप सिंह, लोक निर्माण वृत्त सोलन के अधीक्षण अभियंता राजेश शर्मा अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग कसौली गुरमिंदर सिंह सहित अन्य अधिकारी एवं गणमान्य व्यक्ति इस अवसर पर  उपस्थित थे।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • ग्रामीण क्षेत्रों की मज़बूत आर्थिकी में ही प्रदेश का विकास निहित – डॉ. शांडिल
    • कालाअंब इंटर-स्टेट बैरियर से टकराया बेकाबू कंटेनर, दो लोग घायल
    • पक्का टैंक परिसर में नाहन परिषद द्वारा डाली गई रेत कब तक जनता को परेशान करेगी
    • पांवटा पुलिस ने 3.61 ग्राम चिट्टा के साथ तस्कर पकड़ा
    • कुपोषित बच्चों के स्वास्थ्य की करें नियमित निगरानी : एसडीएम
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.