सोलन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग सोलन द्वारा आज यहां विश्व मासिक धर्म स्वच्छता जागरूकता अभियान के अंतर्गत एक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता बीसीसी समन्वयक राधा चौहान ने की।
राधा चौहान ने कहा कि मासिक धर्म एक प्राकृतिक जैविक प्रक्रिया है, जिसके प्रति जागरूकता और स्वच्छता बनाए रखना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने कहा कि मासिक धर्म के दौरान स्वच्छ एवं सुरक्षित सैनिटरी पैड, टैम्पोन या साफ एवं सूखे कपड़े का उपयोग करना चाहिए तथा सैनिटरी पैड को प्रत्येक 4 से 6 घंटे के अंतराल पर बदलना चाहिए। उन्होंने हाथों की स्वच्छता, व्यक्तिगत साफ-सफाई तथा उपयोग किए गए पैड के सुरक्षित निस्तारण के बारे में भी विस्तार से जानकारी दी।
उन्होंने कहा कि मासिक धर्म को लेकर समाज में व्याप्त भ्रांतियों और संकोच को दूर करने की आवश्यकता है ताकि महिलाएं और किशोरियां बिना किसी झिझक के अपनी स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं पर चर्चा कर सकें तथा आवश्यक स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठा सकें।
उन्होंने सभी महिलाओं एवं किशोरियों से मासिक धर्म के दौरान स्वच्छता अपनाने तथा अपने स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने का आग्रह किया।
कार्यक्रम में प्रतिभागियों को मासिक धर्म स्वच्छता से संबंधित विभिन्न सावधानियों, संतुलित आहार, एनीमिया की रोकथाम तथा प्रजनन स्वास्थ्य के महत्व के बारे में भी जानकारी दी गई।
Breakng
- मासिक धर्म स्वच्छता पर जागरूकता शिविर का आयोजन
- नगर पंचायत राजगढ़ के वार्ड नंबर सात में मिला घायल बाघ
- विश्व पर्यावरण दिवस पर डीएवी पब्लिक स्कूल राजगढ़ के विद्यार्थियों ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश
- शिलाई विधानसभा क्षेत्र के संस्थानों से खिलवाड़ बंद करे सुक्खू सरकार : बलदेव तोमर
- रेणुकाजी झील में नहाने उतरा 21 वर्षीय युवक लापता, स्नानघाट पर मिले कपड़े और मोबाइल
- पुलिसकर्मी के साथ हाथापाई करने वाला फरहान गिरफ्तार
Friday, June 5
