Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने नाहन चौगान में नवनिर्वाचित प्रधान व उप प्रधानों को दिलाई शपथ
    • डॉ. शांडिल ने नवनिर्वाचित प्रधान व उप प्रधानों को दिलाई शपथ
    • जिला सिरमौर में जिला स्तरीय मेगा मॉक ड्रिल का सफल आयोजन, 8 स्थलों पर विभिन्न आपदा परिदृश्यों का किया अभ्यास
    • वरिष्ठ नागरिक हमारे समाज की अमूल्य धरोहर – डॉ. शांडिल
    • पच्छाद में रास्ता अवरुद्ध करने और धमकाने के आरोप में चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज
    • पांवटा साहिब के रामपुरघाट क्षेत्र में पुलिस कर्मी से मारपीट मामले में आरोपियों पर कार्रवाई
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Monday, June 15
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सोलन»वरिष्ठ नागरिक हमारे समाज की अमूल्य धरोहर – डॉ. शांडिल
    सोलन

    वरिष्ठ नागरिक हमारे समाज की अमूल्य धरोहर – डॉ. शांडिल

    By Himachal VartaJune 15, 2026
    Facebook WhatsApp

    सोलन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता तथा सैनिक कल्याण मंत्री कर्नल डॉ. धनीराम शांडिल ने कहा कि वरिष्ठ नागरिकों का सम्मान, सुरक्षा और गरिमापूर्ण जीवन सुनिश्चित करने के लिए सामूहिक रूप से प्रयास करना होगा। डॉ. शांडिल आज सोलन ज़िला के कण्डाघाट उपमंडल की ग्राम पंचायत सायरीघाट में ‘विश्व वृद्धजन दुर्व्यवहार जागरूकता दिवस’ के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में उपस्थित जनसभा को संबोधित कर रहे थे।
    सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री ने कहा कि वरिष्ठ नागरिक हमारे समाज की अमूल्य धरोहर हैं। उनके अनुभव, ज्ञान और जीवन मूल्यों से समाज को निरंतर मार्गदर्शन प्राप्त होता है। ऐसे में यह हम सभी का नैतिक एवं सामाजिक दायित्व है कि हम उनके प्रति सम्मान, संवेदनशीलता और सहयोग का भाव रखें तथा किसी भी प्रकार के शारीरिक, मानसिक, आर्थिक अथवा सामाजिक दुर्व्यवहार को रोकने के लिए सजग रहें।
    उन्होंने कहा कि राज्य सरकार वरिष्ठ नागरिकों के कल्याण एवं संरक्षण के लिए विभिन्न योजनाओं और कार्यक्रमों का प्रभावी क्रियान्वयन कर रही है। वृद्धावस्था पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं, डे-केयर सेंटर, कानूनी सहायता तथा सामाजिक सुरक्षा संबंधी योजनाओं के माध्यम से बुजुर्गों के जीवन स्तर को बेहतर बनाने के निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं।
    डॉ. शांडिल ने कहा कि विश्व वृद्धजन दुर्व्यवहार जागरूकता दिवस का उद्देश्य समाज में यह संदेश देना है कि प्रत्येक बुजुर्ग को सम्मान, सुरक्षा और आत्मसम्मान के साथ जीवन जीने का अधिकार है।
    उन्होंने कहा कि देश की आजादी से लेकर अभी तक हमारे देश के विकास में बुजुर्गों का अहम योगदान रहा है। वर्तमान में नए विश्व की उन्नति एवं आदर्श संरचना भी वरिष्ठ नागरिकों के बिना संभव नहीं है। उन्होंने युवाओं से विशेष रूप से आग्रह किया कि वह अपने परिवार और समाज के बुजुर्गों के प्रति संवेदनशील रहें, उनके अनुभवों से सीखें और उन्हें सामाजिक गतिविधियों में सक्रिय रूप से सहभागी बनाएं।
    उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि सामूहिक प्रयासों से एक ऐसे समाज का निर्माण किया जा सकता है जहां प्रत्येक वरिष्ठ नागरिक सुरक्षित, सम्मानित और आत्मनिर्भर जीवन व्यतीत कर सके।
    डॉ. शांडिल द्वारा इससे पूर्व स्वास्थ्य जांच शिविर और ए.एल.आई.एम.सी.ओ. के स्टॉल का अवलोकन भी किया गया।
    स्वास्थ्य मंत्री ने इस अवसर पर जरूरतमंदों को श्रवण यंत्र, व्हील चेयर, लंबो सैक्रल बेल्ट, नी ब्रेस (घुटना सहारा), वॉकिंग स्टिक, एडजस्टेबल वॉकिंग स्टिक, सिलिकॉन कुशन, कमोड चेयर, ट्राइपॉड छड़ी, एडजस्टेबल एक्सिल्ला क्रचेज व अन्य सहायता उपकरण भी वितरित किए।
    इस अवसर पर वृद्धजनों के साथ दुर्व्यवहार के खिलाफ सभी को शपथ भी दिलवाई गई।
    सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के सचिव सी.पी. वर्मा ने कहा कि वृद्धजन दुर्व्यवहार जागरूकता दिवस का उद्देश्य बुजुर्गों के साथ होने वाले शारीरिक, मानसिक, आर्थिक दुर्व्यवहार और उपेक्षा के खिलाफ समाज में जागरूकता फैलाना है।
    उन्होंने कहा कि वृद्धजन का अनुभव समाज को सही दिशा में ले जाने के लिए आवश्यक है। उन्होंने कहा कि इस दिवस को मनाना संकेत है कि वृद्धजनों के खिलाफ समाज में उपेक्षा बढ़ती जा रही है। इस उपेक्षा को कम करने के लिए समाज को एकजुट होकर कार्य करना होगा।
    सी.पी. वर्मा ने कहा कि वृद्धजन दुर्व्यवहार की रोकथाम के लिए विभाग द्वारा भविष्य में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
    हिमाचल प्रदेश अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति विकास निगम के प्रबंध निदेशक अजय कुमार यादव द्वारा हिमाचल प्रदेश अनुसूचित जाति जनजाति विकास निगम द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं की जानकारी प्रदान की।
    अनुसूचित जाति, अन्य पिछड़ा वर्ग, अल्पसंख्यक एवं विशेष रुप से सक्षम का सशक्तिकरण (ईसोमसा) के निदेशक सुमित खिम्टा ने इस अवसर पर मुख्यातिथि का स्वागत किया और कार्यक्रम की जानकारी दी।
    इस अवसर पर बार एसोसिएशन कण्डाघाट के प्रधान अधिवक्ता राजीव शर्मा ने माता-पिता और आश्रितों के भरण-पोषण अधिनियम, 2001 विषय पर विस्तृत जानकारी प्रदान की।
    इस अवसर पर वृद्धजनों, युवाओं व महिलाओं द्वारा प्रश्नोतरी, नशा मुक्त अभियान पर व अन्य गतिविधिया का भी आयोजन किया गया तथा प्रतिभागियों को पुरस्कार वितरण किए गए।
    कार्यक्रम में सामूहिक नाटी व सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के कलाकारों द्वारा वृद्धजन के दुर्व्यवहार पर जागरूकता विषय पर नुकड़ नाटक तथा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए।
    ग्राम पंचायत सायरी के प्रधान वीरेंद्र जसवाल, ग्राम पंचायत मामलीग के प्रधान भूमि नंद राठौर, ग्राम पंचायत बशील की प्रधान किरण ठाकुर, ग्राम पंचायत घाट कुम्हाला की प्रधान हेमा तन्वर, वरिष्ठ नागरिक कल्याण संघ सायरी के प्रधान जगदीश भरद्वाज, पेंशनर्स कल्याण संघ सायरी के प्रधान बेली राम राठौर, सेवानिवृत्ति ऑल इंडिया पैरामिलिट्री फोर्स संघ के अध्यक्ष वी.के. शर्मा, नवनिर्वाचित भगत राम, उपमण्डलाधिकारी कण्डाघाट गोपाल शर्मा, ज़िला कल्याण अधिकारी विवेक अरोड़ा, भारी संख्या में वरिष्ठ नागरिक, स्थानीय ग्रामीण तथा विभिन्न विभागों के अधिकारी इस अवसर उपस्थित थे।
    .0.

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने नाहन चौगान में नवनिर्वाचित प्रधान व उप प्रधानों को दिलाई शपथ
    • डॉ. शांडिल ने नवनिर्वाचित प्रधान व उप प्रधानों को दिलाई शपथ
    • जिला सिरमौर में जिला स्तरीय मेगा मॉक ड्रिल का सफल आयोजन, 8 स्थलों पर विभिन्न आपदा परिदृश्यों का किया अभ्यास
    • वरिष्ठ नागरिक हमारे समाज की अमूल्य धरोहर – डॉ. शांडिल
    • पच्छाद में रास्ता अवरुद्ध करने और धमकाने के आरोप में चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.