सोलन ( हिमाचल वार्ता न्यूज)हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड सोलन से प्राप्त जानकारी के अनुसार आवश्यक रखरखाव के दृष्टिगत 18 जून, 2026 को 33/11 के.वी. उप केन्द्र ओच्छघाट से संचालित कुछ क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।
यह जानकारी अतिरिक्त अधीक्षण अभियंता सोलन राहुल वर्मा ने दी।
राहुल वर्मा ने कहा कि 18 जून, 2026 को प्रातः 08.00 बजे से सांय 07.00 बजे तक जटोली, मझगांव, कोठों, कुन्दला, ज़ीरों प्वाइट, ओच्छघाट, नौणी का प्रागंण, नौणी का बाज़ार, धारों की धार, कोईघाट, बदलेच, पंडाह, थुरान एवं आस-पास के क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।
उन्होंने कहा कि इसी दिन शूलिनी विश्वविद्यालय, टटूल, मंझोली, क्यार, नगाली, नंदल, कालाघाट, दोलांजी, एल.आर. इंस्टीट्यूट ऑफ एजुकेशन एवं आस-पास के क्षेत्रों में लोडिंग स्थिति की वास्तविकता के अनुसार विद्युत आपूर्ति बाधित हो सकती है।
उन्होंने कहा कि खराब मौसम व किन्ही अपरिहार्य कारणों से उक्त तिथि व समय में परिवर्तन किया जा सकता है।
Breakng
- ग्रामीण क्षेत्रों की मज़बूत आर्थिकी में ही प्रदेश का विकास निहित – डॉ. शांडिल
- कालाअंब इंटर-स्टेट बैरियर से टकराया बेकाबू कंटेनर, दो लोग घायल
- पक्का टैंक परिसर में नाहन परिषद द्वारा डाली गई रेत कब तक जनता को परेशान करेगी
- पांवटा पुलिस ने 3.61 ग्राम चिट्टा के साथ तस्कर पकड़ा
- कुपोषित बच्चों के स्वास्थ्य की करें नियमित निगरानी : एसडीएम
- एशियन गेम्स में भारतीय महिला कबड्डी टीम की स्वर्णिम सफलता पर बलदेव तोमर ने दी बधाई
Sunday, September 27
