सोलन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा ने कहा कि 28 जून, 2026 को ज़िला सोलन में प्लस पोलियो अभियान के तहत 83 हजार बच्चों को प्लस पोलियो की खुराक पिलाई जाएगी। मनमोहन शर्मा आज यहां ज़िला स्तरीय परामर्श अनुवर्ती तथा ज़िला प्रतिरक्षण कार्य बल (प्लस पोलियो, ह्यूमन पेपिलोमावायरस (एच.पी.वी.) टीकाकरण, एच.आई.वी.) के सम्बन्ध में बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे।
मनमोहन शर्मा ने कहा कि शून्य से पांच वर्ष आयुवर्ग के बच्चों को पोलियो खुराक पिलाने के लिए सोलन ज़िला में 443 बूथ तथा 10 मोबाइल बैन स्थापित किए जाएंगे। इनके द्वारा ज़िला सोलन के 83 हजार बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाई जाएगी। उन्होंने कहा कि जो बच्चें 28 जून, 2026 को प्लस पोलियो की खुराक पिने से छूट जाएंगे, उन्हें 29 व 30 जून, 2026 को घर-घर जाकर कर्मियों द्वारा खुराक पिलाई जाएगी।
उपायुक्त ने स्वास्थ्य विभाग को ज़िला सोलन के रेलवे स्टेशनों, बस स्टैंड, बैरियर तथा शूलिनी मेला में भी प्लस पोलियो बूथ स्थापित करने के निर्देश दिए ताकि कोई नवजात इससे वंचित न रहे। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि अभियान के दौरान शत-प्रतिशत बच्चों को प्लस पोलियो की खुराक पिलाना सुनिश्चित बनाएं।
मनमोहन शर्मा ने कहा कि ज़िला सोलन में एच.पी.वी. के तहत लगभग 05 हजार 14 से 15 वर्ष आयुवर्ग की किशोरियों को एच.पी.वी. टीकाकरण लगाने का लक्ष्य रखा गया है। उन्होंने सभी पात्र किशोरियों के अभिभावकों से आग्रह किया कि वह अपनी बच्चियों को एच.पी.वी. का टीकाकरण लगवाएं। उन्होंने कहा कि यह टीकाकरण निःशुल्क लगाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि एच.पी.वी. टीका सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए है, यह टीका सुरक्षित है और यह टीका प्रक्षिशित स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा लगाया जा रहा है।
उन्होंने संबंधित अधिकारियों को एच.आई.वी. व एड्स के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए ग्राम स्तर पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करने के निर्देश दिए।
बैठक में ज़िला चिकित्सा अधिकारी डॉ. अमित रंजन तलवार ने एच.आई.वी. एंड एड्स अधिनियम के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान की।
स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के ज़िला कार्यक्रम अधिकारी डॉ. गगनदीप ने इससे पूर्व प्रस्तुतिकरण के माध्यम से प्लस पोलियो, एच.पी.वी. टीकाकरण पर विस्तृत जानकारी प्रदान की।
इस अवसर पर खण्ड चिकित्सा अधिकारी अर्की डॉ. मुक्ता रस्तोगी, खण्ड चिकित्सा अधिकारी धर्मपुर डॉ. परविंदर सिंह, ज़िला विकास अधिकारी रमेश शर्मा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।
Breakng
- ज़िला सोलन में 28 जून को प्लस पोलियो अभियान किया जाएगा आयोजित – मनमोहन शर्मा
- शट-डाउन तिथि में बदलाव, 28 जून को रहेगी विद्युत आपूर्ति बाधित
- नाहन में ओबीसी को लेकर जनगणना 2026 में अलग कॉलम की उठी मांग, डीसी को सौंपा ज्ञापन
- युवाओं को नशे से दूर रखने में समाज का सहयोग अपेक्षित – मनमोहन शर्मा
- ज़िला स्तरीय अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का परवाणू दशहरा ग्राउंड में किया जाएगा आयोजित – राहुल जैन
- आंजभोज के धनला गाँव में उमड़ा आस्था का सैलाब
Saturday, June 20
