सोलन (हिमाचल वार्ता न्यूज) स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग सोलन द्वारा नशा मुक्त भारत अभियान के तहत आज यहां जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मुख्य चिकित्सा अधिकारी सोलन डॉ. अजय पाठक ने दी।
डॉ. अजय पाठक ने कहा कि नशीले पदार्थों का सेवन व्यक्ति के शारीरिक, मानसिक एवं सामाजिक स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव डालता है। उन्होंने कहा कि नशीले पदार्थ जैसे तम्बाकू, शराब, गुटका, सिगरेट, चरस, गांजा, अफीम व अन्य मादक पदार्थों के सेवन व्यक्ति को मानसिक व शारीरिक रूप से कमज़ोर बना देता है।
उन्होंने कहा कि नशे के सेवन से हृदय रोग, उच्च रक्तचाप, कैंसर, फेफड़ों, किडनी रोग इत्यादि समस्या हो सकती है। उन्होंने कहा कि नशे से न केवल शारीरिक नुकसान होते है अपितु तनाव, चिंता, अवसाद, चिड़चिड़ापन, अनिद्रा जैसे मानसिक नुकसान भी होते है।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने कहा कि किसी भी प्रकार के नशे से विद्यार्थियों के जीवन पर नकारात्मक प्रभाव पड़ता है। उन्होंने युवाओं से नशे से दूर रहने और स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवनशैली अपनाने का आग्रह किया।
उन्होंने इस अवसर पर अध्यापकों एवं अभिभावकों से आग्रह किया कि विद्यार्थियों की गतिविधियों पर नज़र रखे, उनके व्यवहार में आए परिवर्तन को गम्भीरता से लें और समय-समय पर उचित पारदर्शिता के साथ उनसे संवाद करते रहे ताकि उन्हें नशे से दूर रखा जा सके।
Breakng
- ग्रामीण क्षेत्रों की मज़बूत आर्थिकी में ही प्रदेश का विकास निहित – डॉ. शांडिल
- कालाअंब इंटर-स्टेट बैरियर से टकराया बेकाबू कंटेनर, दो लोग घायल
- पक्का टैंक परिसर में नाहन परिषद द्वारा डाली गई रेत कब तक जनता को परेशान करेगी
- पांवटा पुलिस ने 3.61 ग्राम चिट्टा के साथ तस्कर पकड़ा
- कुपोषित बच्चों के स्वास्थ्य की करें नियमित निगरानी : एसडीएम
- एशियन गेम्स में भारतीय महिला कबड्डी टीम की स्वर्णिम सफलता पर बलदेव तोमर ने दी बधाई
Sunday, September 27
