सोलन ( हिमाचल वार्ता न्यूज)स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग सोलन द्वारा ऐतिहासिक ठोडो मैदान में राष्ट्रीय स्तरीय माँ शूलिनी मेला के अवसर पर 28 जून, 2026 को स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग की प्रदर्शनी के समीप स्थित हाल में हेल्दी बेबी शो का आयोजन किया जा रहा है। यह जानकारी मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अजय पाठक ने दी।
डॉ. अजय पाठक ने कहा कि हेल्दी बेबी शो प्रतियोगिता में 0 से 1 वर्ष तक, 03 वर्ष तक तथा 03 से 05 वर्ष तक के बच्चे (प्रतिरक्षण व टीकाकरण कार्ड सहित) भाग ले सकते हैं।
उन्होंने कहा कि प्रतियोगिता में आयु के अनुसार पूर्ण प्रतिरक्षण (टीकाकरण), आयु के अनुसार वजन एवं लंबाई, आयु के अनुसार विकास, व्यक्तिगत स्वच्छता के अनुसार का मूल्यांकन किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि प्रतियोगिता के लिए पंजीकरण एवं निरीक्षण का समय प्रातः 11.00 बजे से आरम्भ होगा। उन्होंने सभी अभिभावकों से आग्रह किया कि वह अपने बच्चों का प्रतिरक्षण या टीकाकरण कार्ड अवश्य साथ लेकर आएं।
उन्होंने कहा कि पुरस्कार वितरण समारोह सांय 03.00 बजे होगा।
डॉ. पाठक ने कहा कि सभी से अधिक से अधिक संख्या में भाग लेकर कार्यक्रम को सफल बनाएं।
Breakng
- 14 अगस्त को विद्युत आपूर्ति बाधित
- उपायुक्त ने बी.पी.एल. परिवारों के साथ किया संवाद
- राजकीय महाविद्यालय सोलन में ‘माय भारत स्वच्छता पखवाड़ा’ आयोजित
- सारा परियोजना के अध्ययन हेतु हिमाचल प्रदेश जल प्रबंधन बोर्ड का दल पहुंचा देहरादून,
- पच्छाद में विकास चर्चा बैठक, प्रदेश सरकार पच्छाद की उपलब्धियों को घर-घर पहुंचाने का आह्वान
- नाहन मेडिकल कॉलेज की बदहाली कांग्रेस सरकार कब ठीक करेगी : डा राजीव बिंदल
Wednesday, August 12