Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • उचित मूल्य की दुकानों तक आवश्यक वस्तुओं के परिवहन एवं मजदूरी कार्य हेतु निविदाएं आमंत्रित
    • मशीन ऑपरेटर के 100 पदों के लिए उप रोजगार कार्यालय रामपुर में 8 सितंबर को होगा कैंपस इंटरव्यू का आयोजन
    • आरसेटी में आरंभ हुआ 35 दिवसीय ब्यूटीशियन कोर्स
    • नेपाल की त्रासदी को ‘चेतावनी’ मानने की जरूरत, हिमालयी क्षेत्र में बढ़ते खतरे पर जताई चिंता : नाथूराम चौहान
    • विभिन्न स्वास्थ्य कार्यक्रमों की प्रगति एवं क्रियान्वयन के सम्बन्ध समीक्षा बैठक आयोजित
    • राहुल गांधी पर एफआईआर के खिलाफ कांग्रेस ने किया धरना प्रदर्शन
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Wednesday, September 2
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»उद्योग मंत्री की अध्यक्षता में जिला स्तरीय शिकायत निवारण समिति की बैठक आयोजित
    सिरमौर

    उद्योग मंत्री की अध्यक्षता में जिला स्तरीय शिकायत निवारण समिति की बैठक आयोजित

    By Himachal VartaJuly 2, 2026
    Facebook WhatsApp

    नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) उद्योग, संसदीय कार्य तथा श्रम एवं रोजगार मंत्री हर्षवर्धन चैहान ने आज जिला सिरमौर के नाहन स्थित बचत भवन में आयोजित जिला स्तरीय शिकायत निवारण समिति की बैठक की अध्यक्षता करते हुए विभिन्न विभागों द्वारा संचालित विकास कार्यों एवं जनहित से जुड़े मामलों की समीक्षा की।
    बैठक में अवगत कराया गया कि ग्राम पंचायत वासनी, पाब तथा शांत सहित आसपास के गांवों में लो-वोल्टेज की समस्या के समाधान के लिए 25 के.वी. क्षमता का ट्रांसफार्मर स्थापित किया जाना प्रस्तावित है।
    उन्होंने कफोटा एवं शिलाई क्षेत्र में ठोस कचरा प्रबंधन की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए व्यापक कार्य योजना तैयार करने के निर्देश दिए। इसके अतिरिक्त उन्होंने माजरा स्थित स्पोर्ट्स हॉस्टल के रख-रखाव एवं मरम्मत कार्य शीघ्र आरंभ करने को कहा।
    उन्होंने विद्युत विभाग, राजगढ़ मंडल के अंतर्गत धमांदर एवं शालीबाग क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति को सुचारु एवं सुदृढ़ बनाने के निर्देश दिए। साथ ही धमांदर क्षेत्र की उठाऊ सिंचाई योजना का नियमित एवं प्रभावी संचालन सुनिश्चित करने को कहा।
    बैठक के दौरान उन्होंने वन अधिकार अधिनियम से संबंधित मामलों सहित अन्य लंबित सामान्य प्रकरणों के शीघ्र एवं प्रभावी निपटारे के लिए आवश्यक समितियों का गठन करने के भी निर्देश दिए।
    हर्षवर्धन चैहान ने जिला सिरमौर में मानसून के दृष्टिगत की गई तैयारियों की जिला प्रशासन से विस्तृत समीक्षा की तथा अधिकारियों को सभी व्यवस्थाएं सुदृढ़ रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मानसून के दौरान यदि किसी भी व्यक्ति को किसी प्रकार की क्षति या नुकसान होता है, तो उसे तत्काल राहत उपलब्ध कराई जाए। उन्होंने अधिकारियों को जन शिकायतों के प्रति गंभीर एवं संवेदनशील  दृष्टिकोण अपनाते हुए उनके त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने कहा कि जन शिकायत निवारण समिति के सरकारी एवं गैर-सरकारी सदस्यों को आपसी समन्वय और सहयोग के साथ कार्य करते हुए लोगों की समस्याओं का समयबद्ध एवं प्रभावी समाधान सुनिश्चित करना चाहिए।
    उपायुक्त ने बैठक की अध्यक्षता करने एवं महत्वपूर्ण मार्गदर्शन प्रदान करने के लिए उद्योग, संसदीय कार्य तथा श्रम एवं रोजगार मंत्री हर्षवर्धन चौहान का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि बैठक के दौरान उद्योग मंत्री द्वारा दिए गए सभी निर्देशों का समयबद्ध एवं प्रभावी ढंग से अनुपालन सुनिश्चित किया जाएगा। उन्होंने सभी विभागीय अधिकारियों से आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए जन शिकायतों का त्वरित निस्तारण करने तथा विकास कार्यों में गुणवत्ता एवं पारदर्शिता बनाए रखने के निर्देश दिए।
    उपायुक्त ने कहा कि मानसून के दृष्टिगत सभी विभाग पूरी तरह सतर्क रहें तथा किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए आवश्यक संसाधनों एवं व्यवस्थाओं को हर समय तैयार रखें, ताकि आम जनमानस को किसी प्रकार की असुविधा न हो।
    बैठक का संचालन अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी एल.आर.वर्मा ने किया ।
    बैठक में समिति के सभी सरकारी एवं गैर सरकारी सदस्य उपस्थित रहे।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp


    cmhp


    cmhp


    cmhp

    Recent
    • उचित मूल्य की दुकानों तक आवश्यक वस्तुओं के परिवहन एवं मजदूरी कार्य हेतु निविदाएं आमंत्रित
    • मशीन ऑपरेटर के 100 पदों के लिए उप रोजगार कार्यालय रामपुर में 8 सितंबर को होगा कैंपस इंटरव्यू का आयोजन
    • आरसेटी में आरंभ हुआ 35 दिवसीय ब्यूटीशियन कोर्स
    • नेपाल की त्रासदी को ‘चेतावनी’ मानने की जरूरत, हिमालयी क्षेत्र में बढ़ते खतरे पर जताई चिंता : नाथूराम चौहान
    • विभिन्न स्वास्थ्य कार्यक्रमों की प्रगति एवं क्रियान्वयन के सम्बन्ध समीक्षा बैठक आयोजित
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.