सोलन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) उपायुक्त सोलन एवं विहित प्राधिकारी मनमोहन शर्मा ने कहा कि आज कोरम पूरा न होने के कारण ज़िला परिषद सोलन के अध्यक्ष व उपाध्यक्ष की निर्वाचन प्रक्रिया पूर्ण नहीं हो सकी।
उन्होंने हिमाचल प्रदेश पंचायती राज अधिनियम, 1994 की धारा 90 के अधीन प्रावधानों के तहत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए अब ज़िला परिषद के अध्यक्ष व उपाध्यक्ष के निर्वाचन के लिए द्वितीय बैठक 13 जुलाई, 2026 को प्रातः 11.00 बजे ज़िला परिषद सोलन के बैठक कक्ष में पुनः निर्धारित की गई है।
उन्होंने सभी निर्वाचित ज़िला परिषद सदस्यों से आग्रह किया है कि निर्धारित तिथि, समय तथा स्थान पर उपरोक्त बैठक में भाग लेना सुनिश्चित बनाएं।
Breakng
- अब 13 जुलाई को होगी अध्यक्ष व उपाध्यक्ष के निर्वाचन के लिए बैठक
- आदेश जारी
- डॉ. शांडिल ने जगदीश भारद्वाज के निधन पर जताया दुःख
- शीध्र आरम्भ होगा सोलन-सुबाथू मार्ग के सुधारिकरण का कार्य-विक्रमादित्य सिंह
- निविदाएं आमंत्रित
- 15 जून से 15 जुलाई 2026 तक चल रहे राज्यव्यापी री-केवाईसी संतृप्ति अभियान का उठाएं लाभ
Monday, July 6