नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज)सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग द्वारा प्रदेश सरकार की अनुसूचित जाति, जनजाति एवं अन्य पिछड़ा वर्ग के कल्याणार्थ चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं का प्रचार-प्रसार हेतू विशेष फोक मीडिया प्रचार अभियान चलाया जा रहा है इस कढी में जिला सिरमौर में 09 जुलाई, 2026 से फोक मीडिया कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।
विशेष प्रचार अभियान के बारे में जानकारी देते हुए जिला लोक सम्पर्क अधिकारी ममता नेगी ने बताया कि जिला के सभी 08 विकास खंडों की 18 अनुसूचित जाति बाहुल्य जनसंख्या वाली पंचायतों में गीत-संगीत व नुक्कड़ नाटकों के माध्यम से मनोरंजक व स्थानिय भाषा में लोगों को अनुसूचित जाति कल्याण योजनाओं के साथ-साथ प्रदेश सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी तथा नशे की रोकथाम के प्रति जागरूक किया जाएगा, ताकि पात्र व्यक्ति इन योजनाओं के प्रति जागरूक होकर इन योजनाओं का लाभ ले सके।
यहां आयोजित होंगे कार्यक्रम-
उन्होंने बताया कि 09 जुलाई को विकास खंड संगडाह के ग्राम पंचायत चोकर तथा शामरा, 10 जुलाई को विकास खंड शिलाई के अजरौली, शखौली तथा 11 जुलाई को हल्लांह व नैनीधार तथा 12 जुलाई को विकास खं्रड राजगढ़ की दीदग व ठोड़निवाड़ तथा विकास खंड पच्छाद की वासनी और चमेंजी तथा 13 जुलाई को विकास खंड ददाहू की कटाह शीतला और महीपुर तथा 14 जुलाई को विकास खंड नाहन की बनकलां और सतीवाला तथा 15 जुलाई को विकास खंड पांवटा साहिब की शिवपुर और निहालगढ़ तथा 16 जुलाई को विकास खंड कमरऊ स्थित तिलोरधार की सतौन और पोका ग्राम पंचायतों में सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग से अनुमोदित दलों द्वारा कार्यक्रम आयोजित किए जांएगे।
Breakng
- उचित मूल्य की दुकानों का निरीक्षण तथा खाद्यान्नों का उचित भंडारण करें सुनिश्चित-उपायुक्त
- सिरमौर में 09 जुलाई से चलाया जाएगा फोक मीडिया विशेष प्रचार अभियान, 18 पंचायतों में आयोजित होंगे कार्यक्रम
- क्रेच कार्यकर्ता व क्रेच सहायिका के पदों के लिए आवेदन आमंत्रित
- मक्की व धान की फसल का बीमा करवाने की अंतिम तिथि 15 जुलाई
- डॉ. शांडिल 08 जुलाई को सोलन विधानसभा क्षेत्र के प्रवास पर
- सड़कें ग्रामीण क्षेत्र के विकास में निभाती है अहम भूमिका – संजय अवस्थी
Tuesday, July 7
