सोलन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) बाल विकास परियोजना सोलन के अंतर्गत क्रेच कार्यकर्ता तथा क्रेच सहायिका के रिक्त पदों को भरने के लिए साक्षात्कार 16 जुलाई, 2026 को प्रातः 10.00 बजे बाल विकास परियोजना अधिकारी सोलन के कार्यालय में आयोजित किए जाएंगे। यह जानकारी बाल विकास परियोजना अधिकारी सोलन कविता गौतम ने दी।
कविता गौतम ने कहा कि आंगनबाड़ी सह क्रेच केन्द थाना-2 नज़दीक डाईट के पर्यवेक्षक वृत्त सोलन शहरी में क्रेच कार्यकर्ता तथा सहायिका के 1-1 पद भरे जाएंगे।
उन्होंने कहा कि आवेदनकर्ता को इन पदों के लिए 14 जुलाई, 2026 सांय 05.00 बजे तक बाल विकास परियोजना अधिकारी सोलन के कार्यालय में अपना आवेदन सादे कागज़ पर अपने पूर्ण विवरण के साथ प्रस्तुत करना होगा।
उन्होंने कहा कि इसके लिए उम्मीदवार की आयु 18 से 35 वर्ष के मध्य होनी चाहिए। क्रेच कार्यकर्ता के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता बारहवीं व क्रेच सहायिकाओं के लिए उम्मीदवार की दसवीं उत्तीर्ण होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि इन पदों के लिए उम्मीदवार के परिवार की वार्षिक आय 50 हजार रुपए से अधिक नहीं होनी चाहिए। इस संबंध में उम्मीदवार को तहसीलदार, नायब तहसीलदार अथवा कार्यकारी दण्डाधिकारी द्वारा जारी प्रमाण पत्र प्रस्तुत करना होगा।
उन्होंने कहा कि आवेदक को आवेदन पत्र पर आवेदित पद का नाम स्पष्ट रूप से अंकित करना होगा तथा आवेदन पत्र के साथ आयु, उच्च शैक्षणिक योग्यता, दिव्यांग, विधवा, स्टेट होम अथवा बालिका आश्रम की प्रवासिनी, तलाकशुदा, जिनके पति पिछले 07 वर्षों से लापता हो, जाति प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र संलग्न करना होगा। उम्मीदवारों को साक्षात्कार के दिन इन सभी प्रमाणपत्रों की मूल प्रतियां भी अपने साथ लानी होंगी। उन्होंने कहा कि इस सम्बन्ध में अलग से व्यक्तिगत बुलावा पत्र नहीं भेजे जाएंगे।
अधिक जानकारी के लिए इच्छुक उम्मीदवार बाल विकास परियोजना अधिकारी सोलन के कार्यालय में सम्पर्क कर सकते हैं।
Breakng
- उचित मूल्य की दुकानों का निरीक्षण तथा खाद्यान्नों का उचित भंडारण करें सुनिश्चित-उपायुक्त
- सिरमौर में 09 जुलाई से चलाया जाएगा फोक मीडिया विशेष प्रचार अभियान, 18 पंचायतों में आयोजित होंगे कार्यक्रम
- क्रेच कार्यकर्ता व क्रेच सहायिका के पदों के लिए आवेदन आमंत्रित
- मक्की व धान की फसल का बीमा करवाने की अंतिम तिथि 15 जुलाई
- डॉ. शांडिल 08 जुलाई को सोलन विधानसभा क्षेत्र के प्रवास पर
- सड़कें ग्रामीण क्षेत्र के विकास में निभाती है अहम भूमिका – संजय अवस्थी
Tuesday, July 7