Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • नाहन की मुख्य पेयजल योजना की पाइपलाइन फटी, शहर की जलापूर्ति पर संकट के बादल
    • सिद्धपीठ कालीस्थान मंदिर नाहन में अष्टमी को उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
    • ग्रामीण आर्थिकी की मज़बूती में प्रदेश का सम्पूर्ण विकास निहित- संजय अवस्थी
    • प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्र की आर्थिकी को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर प्रयासरत – संजय अवस्थी
    • उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक
    • पहाड़ों की कीमत पर विकास मंजूर नहीं, खनन में जवाबझदेही तय करे सरकार : पूर्व ‌मेजर जनरल अतुल कौशिक
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Sunday, October 18
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»कल्याणकारी योजनाओं का लाभ समयबद्ध तरीके से पात्र लोगों तक पहुंचाना सुनिश्चित करें – सुरेश कश्यप
    सिरमौर

    कल्याणकारी योजनाओं का लाभ समयबद्ध तरीके से पात्र लोगों तक पहुंचाना सुनिश्चित करें – सुरेश कश्यप

    By Himachal VartaJuly 8, 2026
    Facebook WhatsApp

    नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज)सांसद लोकसभा सुरेश कश्यप ने आज उपायुक्त कार्यालय के बचत भवन में जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक की अध्यक्षता की। बैठक में केंद्र एवं प्रदेश सरकार की विभिन्न विकास एवं जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई। बैठक को संबोधित करते हुए सांसद ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि केंद्र तथा प्रदेश सरकार द्वारा संचालित सभी कल्याणकारी योजनाओं का लाभ समयबद्ध रूप से पात्र व्यक्तियों तक पहुंचाना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए विभागीय अधिकारी पूरी गंभीरता एवं जवाबदेही के साथ कार्य करें, ताकि लक्षित वर्ग को योजनाओं का लाभ समय पर प्राप्त हो सके।
    उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत संचालित विकास कार्यों का नियमित निरीक्षण किया जाए तथा निर्माण कार्यों में प्रयुक्त सामग्री की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दिया जाए। उन्होंने सभी स्वीकृत परियोजनाओं को निर्धारित समयावधि में पूर्ण करने के भी निर्देश दिए।
    बैठक में अवगत कराया गया कि जिला सिरमौर में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (पीएमजीएसवाई)- III  के घटक- II  के अंतर्गत 8 सड़कों का निर्माण कार्य प्रगति पर है, जबकि पीएमजीएसवाई- IV के घटक- I के अंतर्गत 11 नई सड़कों के निर्माण को स्वीकृति प्रदान की गई है।
    राष्ट्रीय सामाजिक सहायता कार्यक्रम के अंतर्गत जिले में इंदिरा गांधी राष्ट्रीय वृद्धावस्था पेंशन योजना के 3,159 लाभार्थियों को 6 करोड़ 83 लाख 26 हजार 200 रुपये की सहायता प्रदान की गई है। इसी प्रकार, इंदिरा गांधी राष्ट्रीय विधवा पेंशन योजना के 1,283 लाभार्थियों को लगभग 2 करोड़ 47 लाख 75 हजार रुपये की वित्तीय सहायता उपलब्ध कराई गई है।
    बैठक में बताया गया कि जिला सिरमौर में विद्युत विभाग द्वारा अब तक 1,95,225 स्मार्ट मीटर स्थापित किए जा चुके हैं। वहीं, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत जननी सुरक्षा योजना के तहत अक्तूबर 2025 से मार्च 2026 तक 919 महिलाओं को लाभान्वित किया गया। इसके अतिरिक्त अप्रैल 2025 से सितंबर 2025 तक 2,767 तथा अक्तूबर 2025 से 31 मार्च 2026 तक 2,977 संस्थागत प्रसव दर्ज किए गए।
    संसद सदस्य स्थानीय क्षेत्र विकास योजना (एमपीलैड्स) की समीक्षा के दौरान बताया गया कि जिले में कुल 318 कार्यों की अनुशंसा की गई है। इनमें से 281 कार्य स्वीकृत किए जा चुके हैं, 106 कार्य पूर्ण हो चुके हैं तथा 158 कार्य विभिन्न चरणों में प्रगति पर हैं।
    जिला सिरमौर में प्रधान मंत्री पोषण शक्ति निर्माण (मिड डे मील) के अंतर्गत राजकीय प्राथमिक पाठशालाओं के 54,294 विद्यार्थियों को पोषणयुक्त भोजन प्रदान किया जा रहा है।
    इसके उपरांत, सांसद सुरेश कश्यप ने सड़क सुरक्षा समिति (सांसद) की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की। बैठक में सड़क सुरक्षा से संबंधित विभिन्न बिंदुओं एवं उपायों की समीक्षा करते हुए उन्होंने संबंधित विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
    अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी एल.आर.वर्मा ने इन बैठकों का संचालन करते हुए मर्दों को क्रमवार प्रस्तुत किया।
    उपायुक्त प्रियंका वर्मा ने सांसद का स्वागत किया तथा उन्हें आश्वस्त किया कि उनके द्वारा दिए सभी निर्देशों का समयबद्ध पालन करते हुए विकास कार्यों व निर्माण कार्यों में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाएगा।
    इस अवसर पर विधायक पांवटा साहिब सुखराम चौधरी, विधायक पच्छाद रीना कश्यप, जिला परिषद अध्यक्षा शिवानी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी भी उपस्थित रहे।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • नाहन की मुख्य पेयजल योजना की पाइपलाइन फटी, शहर की जलापूर्ति पर संकट के बादल
    • सिद्धपीठ कालीस्थान मंदिर नाहन में अष्टमी को उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
    • ग्रामीण आर्थिकी की मज़बूती में प्रदेश का सम्पूर्ण विकास निहित- संजय अवस्थी
    • प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्र की आर्थिकी को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर प्रयासरत – संजय अवस्थी
    • उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.