Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • उपयुक्त की अध्यक्षता में आयोजित हुई जिला निर्यात संवर्धन समिति की बैठक
    • विधवा पुनर्विवाह, अन्तर्जातीय विवाह तथा दिव्यांग विवाह योजना के तहत सरकार प्रदान कर रही है 2 लाख रुपये की राशि
    • ग्रामीण क्षेत्रों में अधोसंरचना विकास प्रदेश सरकार की प्राथमिकता – संजय अवस्थी
    • कल्याणकारी योजनाओं का लाभ समयबद्ध तरीके से पात्र लोगों तक पहुंचाना सुनिश्चित करें – सुरेश कश्यप
    • रेणुका जी बांध परियोजना के अन्तर्गत द्वितीय चरण में प्रभावित 04 गृह विहीन परिवारों की सूची अधिसूचित -उपायुक्त
    • उचित मूल्य की दुकानों का निरीक्षण तथा खाद्यान्नों का उचित भंडारण करें सुनिश्चित-उपायुक्त
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Thursday, July 9
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»विधवा पुनर्विवाह, अन्तर्जातीय विवाह तथा दिव्यांग विवाह योजना के तहत सरकार प्रदान कर रही है 2 लाख रुपये की राशि
    सिरमौर

    विधवा पुनर्विवाह, अन्तर्जातीय विवाह तथा दिव्यांग विवाह योजना के तहत सरकार प्रदान कर रही है 2 लाख रुपये की राशि

    By Himachal VartaJuly 9, 2026
    Facebook WhatsApp

    नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग द्वारा चलाए जा रहे विशेष प्रचार अभियान के अन्तर्गत आज जिला सिरमौर के विकास खंड संगडाह की ग्राम पंचायत चोकर तथा शामरा में हरि ओम कला मंच ने फोक मीडिया कार्यक्रम से लोगों को प्रदेश सरकार द्वारा अनुसूचित जाति के कल्याणार्थ चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी।

    कार्यक्रम के दौरान कलाकारों ने अन्तर्जातिय विवाह पुरस्कार तथा दिव्यांग विवाह अनुदान योजना के बारे में नुक्कड़ नाटक के माध्यम से लोगों को बताया कि प्रदेश सरकार सामाजिक समरसता व जातिवाद की कुप्रथा को दूर करने के लिए अन्तर्जातिय विवाह करने वाले दम्पतियों को 2 लाख रुपये तथा कोई भी सक्षम व्यक्ति जो कि 40 से 70 प्रतिशत तक की विकलांगता वाले विशेष रूप से सक्षम महिला या पुरूष से शादी करने पर 25 हजार रुपये तथा 70 से शतप्रतिशत तक की विकलांगता पर 2 लाख रुपये की अनुदान सहायता राशि प्रदान करती है।

    इस दौरान समूह गीत प्रस्तुत करे प्रदेश सरकार द्वारा विधवा पुनर्विवाह योजना के तहत 2 लाख रूपये की प्रोत्साहन राशि प्रदान करने तथा सरकार गांव के द्वार कार्यक्रम, सामाजिक सुरक्षा पेंशन, मुख्यमंत्री सुख-आश्रय योजना व डाॅ. वाई.एस.परमार विद्यार्थी ऋण योजना के बारे में भी जानकारी दी। कार्यक्रम में लोगों को नशे के दुष्प्रभाव पर जागरूक करते हुए बताया कि किसी भी प्रकार का नशा एक व्यक्ति के साथ-साथ पूरे परिवार और समाज को भी प्रभावित करता है। उन्होंने लोगों से आग्रह किया कि नशे संबंधित गतिविधियों की सूचना पुलिस को दें तथा सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान भी गुप्त रखी जाती है।

    कार्यक्रम के उपरांत पंचायत प्रधान  चोकर भागवंती तथा प्रधान शामरा लवराज चैहान ने संबोधित करते हुए कहा कि इन कार्यक्रमों के माध्यम से दूर दराज क्षेत्रों में प्रदेश सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी सीधे लोगों तक पहुंच रही है। फोक मीडिया कार्यक्रमों में गीत संगीत तथा नुक्कड़ नाटक से जहां लोगों का मनोंरजन होता है वहीं रोचक व सरल तरीके से लोगों को विभिन्न विभागों के माध्यम से चलाई जा रही योजनाओं तथा अनुसूचित जाति, जनजाति व अन्य पिछड़ा वर्ग के उत्थान के लिए चलाए जा रहे कार्यक्रमों की जानकारी भी मिल रही है।

    इस दौरान ग्राम पंचायत चोकर के उपप्रधान अनिल पुंडीर, वार्ड सदस्य कविता देवी, महिला मंडल प्रधान रूपा देवी, नवयुवक मंडल प्रधान सतीश ठाकुर तथा उपप्रधान शामरा हेमराज, पूर्व प्रधान चंद्र सिंह, वार्ड सदस्य रीतू कमल, हरीश, लीला देवी, अनिल कुमार, सुरेंद्रा देवी, महिला मंडल, आंगनवाडी कार्यकर्ता सहित स्थानीय लोगों ने कार्यक्रम में भाग लिया।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • उपयुक्त की अध्यक्षता में आयोजित हुई जिला निर्यात संवर्धन समिति की बैठक
    • विधवा पुनर्विवाह, अन्तर्जातीय विवाह तथा दिव्यांग विवाह योजना के तहत सरकार प्रदान कर रही है 2 लाख रुपये की राशि
    • ग्रामीण क्षेत्रों में अधोसंरचना विकास प्रदेश सरकार की प्राथमिकता – संजय अवस्थी
    • कल्याणकारी योजनाओं का लाभ समयबद्ध तरीके से पात्र लोगों तक पहुंचाना सुनिश्चित करें – सुरेश कश्यप
    • रेणुका जी बांध परियोजना के अन्तर्गत द्वितीय चरण में प्रभावित 04 गृह विहीन परिवारों की सूची अधिसूचित -उपायुक्त
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.