Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • उपायुक्त प्रियंका वर्मा की अध्यक्षता में आयोजित हुई जिला एड्स रोकथाम एवं नियंत्रण समिति की बैठक
    • बनकलां और सतीवाला में बताई सरकार की योजनाएं, नशे के विरुद्ध भी किया जागरूक
    • गीत संगीत के माध्यम से कलाकारों ने ग्रामीणों को जन कल्याणकारी योजनाएं की दी जानकारी
    • मुख्यमंत्री ने वर्चुअल माध्यम से ममलीग में 500 किलोवाट माउंटेड सौर ऊर्जा परियोजना का किया लोकार्पण
    • शिक्षा व्यक्ति के ज्ञान, विश्वास, कौशल और नैतिक मूल्यों को विकसित करने में अहम – डॉ. शांडिल
    • खेल और शिक्षा के क्षेत्र में नई ऊंचाइयां छू रहा हिमाचल- रोहित ठाकुर
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Wednesday, July 15
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»उपायुक्त प्रियंका वर्मा की अध्यक्षता में आयोजित हुई जिला एड्स रोकथाम एवं नियंत्रण समिति की बैठक
    सिरमौर

    उपायुक्त प्रियंका वर्मा की अध्यक्षता में आयोजित हुई जिला एड्स रोकथाम एवं नियंत्रण समिति की बैठक

    By Himachal VartaJuly 14, 2026
    Facebook WhatsApp

    नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) उपायुक्त सिरमौर प्रियंका वर्मा की अध्यक्षता में आज उपायुक्त कार्यालय सभागार में स्वास्थ्य विभाग की जिला एड्स रोकथाम एवं नियंत्रण समिति, जिला कम्यूनिटि रिर्सोज ग्रुप तथा मोबिलाइजेशन फार एड्स सुरक्षा समिति की बैठकें आयोजित हुई।
    बैठक में उपायुक्त ने जिला में एचआईवी और एड्स पर चल रही गतिविधियों का अवलोकन किया तथा अवगत करवाया कि वर्तमान में जिला में 312 एचआईवी पॉजिटिव केस पाए गए है।
    बैठक में बताया गया कि विभाग की ओर से एक स्व-मूल्यांकन क्यूआर कोड जारी किया गया है, जिसे स्कैन कर कोई भी व्यक्ति अपना एचआईवी पॉजिटिव या संक्रमित होने का अवलोकन स्वयं कर सकता है।
    बैठक में बताया गया कि राष्ट्रीय एड्स निवारण संस्था (एनएसीओ) के निर्देशानुसार प्रथम-95, का लक्ष्य पूर्ण कर लिया गया है तथा द्वितीय-95 और 99 लक्ष्य प्राप्त करने की दिशा में विभाग अग्रसर है।
    उपायुक्त ने निर्देश दिए कि इस लक्ष्य को प्राप्त करने हेतु विभाग सतत प्रयास करें।
    बैठक में बताया गया कि जिला सिरमौर में नशे के आदि व्यक्तियों के उपचार अथवा निदान हेतु दो ओएसटी  ¼Opioid Substitution Therapy½  केंद्र संचालित है जिनके माध्यम से नशे के आदि व्यक्तियों का नशा मुक्ति करण किया जा रहा है।
    इसकेे अतिरिक्त उपायुक्त ने जिला में क्षय रोग से संबंधित समीक्षा बैठक की तथा जनवरी, 2026 से जून, 2026 तक क्षय रोग के कारण मृत व्यक्तियों के सदंर्भ में जानकारी ली। उन्होेंने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए की वह समय-समय पर टीवी के मरीजों की जांच व निदान सुनिश्चित करें तथा गंभीर रूप से पीड़ित मरीजों का उचित स्वास्थ्य संस्थान में उपचार करवाने की दिशा में कदम उठाएं।
    उपायुक्त ने टीवी के मरीजों को कुपोषण से निदान तथा उन्हें मानसिक प्रोत्साहन देने के लिए निक्षय मित्र बनाने के लिए कहा।
    बैठक में मुख्य चिकित्सा अधिकारी, जिला क्षय रोग अधिकारी सहित सभी खंड चिकित्सा अधिकारी उपस्थित थे।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • उपायुक्त प्रियंका वर्मा की अध्यक्षता में आयोजित हुई जिला एड्स रोकथाम एवं नियंत्रण समिति की बैठक
    • बनकलां और सतीवाला में बताई सरकार की योजनाएं, नशे के विरुद्ध भी किया जागरूक
    • गीत संगीत के माध्यम से कलाकारों ने ग्रामीणों को जन कल्याणकारी योजनाएं की दी जानकारी
    • मुख्यमंत्री ने वर्चुअल माध्यम से ममलीग में 500 किलोवाट माउंटेड सौर ऊर्जा परियोजना का किया लोकार्पण
    • शिक्षा व्यक्ति के ज्ञान, विश्वास, कौशल और नैतिक मूल्यों को विकसित करने में अहम – डॉ. शांडिल
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.