Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • नाहन की मुख्य पेयजल योजना की पाइपलाइन फटी, शहर की जलापूर्ति पर संकट के बादल
    • सिद्धपीठ कालीस्थान मंदिर नाहन में अष्टमी को उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
    • ग्रामीण आर्थिकी की मज़बूती में प्रदेश का सम्पूर्ण विकास निहित- संजय अवस्थी
    • प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्र की आर्थिकी को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर प्रयासरत – संजय अवस्थी
    • उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक
    • पहाड़ों की कीमत पर विकास मंजूर नहीं, खनन में जवाबझदेही तय करे सरकार : पूर्व ‌मेजर जनरल अतुल कौशिक
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Sunday, October 18
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»पांवटा साहिब में गीत- संगीत से सरकार की योजनाओं पर किया जागरूक
    सिरमौर

    पांवटा साहिब में गीत- संगीत से सरकार की योजनाओं पर किया जागरूक

    By Himachal VartaJuly 15, 2026
    Facebook WhatsApp

    नाहन  ( हिमाचल वार्ता न्यूज)सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग द्वारा सिरमौर जिला में चलाए जा रहे विशेष प्रचार अभियान के तहत आज विकास खंड पांवटा साहिब की ग्राम पंचायत शिवपुर और निहालगढ़ में संबंधित पंचायत प्रधानों की अध्यक्षता में आयोजित हुए सांस्कृतिक कार्यक्रम से लोगों को प्रदेश सरकार की अनुसूचित जाति कल्याणार्थ योजनाओं व नीतियों को आम जन तक पहुंचाया।
    विभाग से अनुमोदित दल आरूही सांस्कृतिक कला मंच ने समूहगीत प्रस्तुत कर प्रदेश सरकार की मुख्यमंत्री सुख आश्रय योजना, स्वास्थ्य, शिक्षा व रोजगार योजनाओं, सामाजिक सुरक्षा पेंशन तथा राजस्व लोक अदालत की जानकारी दी।
    कार्यक्रम के दौरान नुक्कड़ नाटक का मंचन किया गया जिसमें प्रदेश सरकार सामाजिक समरसता व जातिवाद की कुप्रथा को दूर करने के लिए अन्तर्जातिय विवाह करने वाले दम्पतियों को 2 लाख रुपये तथा कोई भी सक्षम व्यक्ति जो कि 40 से 70 प्रतिशत तक की विकलांगता वाले विशेष रूप से सक्षम महिला या पुरूष से शादी करने पर 25 हजार रुपये तथा 70 से शतप्रतिशत तक की विकलांगता पर 2 लाख रुपये की अनुदान सहायता राशि प्रदान करने, स्वर्ण जयंती आश्रय योजना में 1 लाख, 50 हजार रुपये की राशि प्रदान करने, आईटीआई और अन्य प्रशिक्षण केंद्रों से प्रशिक्षण प्राप्त व्यक्तियों को सिलाई मशीन के लिए 1800 तथा औजारों हेतु 1300 रुपये प्रदान करने तथा एकल नारी पैंशन योजना में 1500 तथा 1700 प्रतिमाह पैंशन प्रदान किए जाने की जानकारी तथा प्रक्रिया संबंधी जानकारी भी दी।

    कार्यक्रम में लोगों को नशे के दुष्प्रभाव पर जागरूक करते हुए बताया कि किस प्रकार समाज में नशे का प्रचलन दिन-प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है चिट्टा व अन्य नशीली दवाओं के दुष्प्रभाव से परिवार और समाज प्रभावित हो रहा है। लोगों को नशे से दूर रहने तथा महिलाओं व युवाओं के सहयोग से पंचायत स्तर पर और ग्रामीण स्तर पर नशा निवारण समिति बनाकर सिरमौर को नशा मुक्त बनाने के लिए प्रेरित किया गया। नशे संबंधित गतिविधियों की सूचना पुलिस को देने तथा सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान भी गुप्त रखी जाने की बात बताई।
    कार्यक्रम के दौरान पंचायत प्रधान शिवपुर मनजीत कौर, उप-प्रधान हरमेल सिंह, प्रधान निहालगढ़ सोनू देवी, उप-प्रधान अविनाश, वार्ड सदस्य राजकुमार, हरप्रीत सिंह, अमनदीप, पूजा, बबीता देवी, ममता, तनु, बलवींदर कौर, खेम राज, मुकेश कुमार सहित स्थानिय लोग उपस्थित रहे।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • नाहन की मुख्य पेयजल योजना की पाइपलाइन फटी, शहर की जलापूर्ति पर संकट के बादल
    • सिद्धपीठ कालीस्थान मंदिर नाहन में अष्टमी को उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
    • ग्रामीण आर्थिकी की मज़बूती में प्रदेश का सम्पूर्ण विकास निहित- संजय अवस्थी
    • प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्र की आर्थिकी को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर प्रयासरत – संजय अवस्थी
    • उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.