Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • कलाकारों ने युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों के बारे में किया जागरूक
    • उपायुक्त प्रियंका वर्मा की अध्यक्षता में आयोजित हुई जिला एड्स रोकथाम एवं नियंत्रण समिति की बैठक
    • बनकलां और सतीवाला में बताई सरकार की योजनाएं, नशे के विरुद्ध भी किया जागरूक
    • गीत संगीत के माध्यम से कलाकारों ने ग्रामीणों को जन कल्याणकारी योजनाएं की दी जानकारी
    • मुख्यमंत्री ने वर्चुअल माध्यम से ममलीग में 500 किलोवाट माउंटेड सौर ऊर्जा परियोजना का किया लोकार्पण
    • शिक्षा व्यक्ति के ज्ञान, विश्वास, कौशल और नैतिक मूल्यों को विकसित करने में अहम – डॉ. शांडिल
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Wednesday, July 15
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सोलन»कलाकारों ने युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों के बारे में किया जागरूक
    सोलन

    कलाकारों ने युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों के बारे में किया जागरूक

    By Himachal VartaJuly 15, 2026
    Facebook WhatsApp

    सोलन ( हिमाचल वार्ता न्यूज)सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग से संबद्ध हिम सांस्कृतिक दल ममलीग के कलाकारों द्वारा आज सोलन विकास खण्ड की ग्राम पंचायत डांगरी व ग्राम पंचायत सलोगड़ा में गीत-संगीत व नुक्कड़ नाटक के माध्यम से सरकार द्वारा अनुसूचित जाति वर्ग के लिए कार्यान्वित की जा रही योजनाओं के बारे में ग्रामीणों को जागरूक किया गया।
    कलाकारों ने ग्रामीणों को मुख्यमंत्री सुखाश्रय योजना के बारे में अवगत करवाया गया। उन्होंने बताया कि योजना के तहत राज्य सरकार ने लगभग 04 हजार बेसहारा बच्चों को सम्बल प्रदान करने के उद्देश्य से ‘चिल्ड्रन ऑफ द स्टेट’ के रूप में अपनाया है। बेसहारा बच्चों की सहायता के लिए कानून के तहत योजना बनाने वाले राज्यों में हिमाचल देश का पहला राज्य बना है।
    कलाकारों ने लोगों को योजना की विस्तृत जानकारी प्रदान की और आग्रह किया कि मुख्यमंत्री सुखाश्रय योजना की जानकारी पात्र बेसहारा बच्चों तक पहुंचाने में योगदान दें।
    कलाकारों ने गीत संगीत के माध्यम से अवगत करवाया कि पशुपालकों की आय में बढ़ौतरी के लिए गाय व भैंस के न्यूनतम समर्थन मूल्य में वृद्धि की गई है। इसके अतिरिक्त पंजीकृत दुग्ध सहकारी संस्थाओं से जुड़े पशुपालकों के लिए दूध की खरीद पर प्रोत्साहन राशि 3 रुपए से बढ़ाकर 6 रुपए प्रति लीटर की गई है।
    उन्होंने ग्रामीणों से प्रदेश सरकार द्वारा कार्यान्वित की रही योजनाओं का लाभ उठाने का आग्रह किया।
    कलाकारों ने उपस्थित युवाओं को नशे से दुष्प्रभावों के बारे में भी जागरूक किया। उन्होंने नुक्कड़ नाटक के माध्यम से युवाओं को नशे से दूर रहने और राज्य सरकार की स्वरोज़गारन्मुखी योजनाओं का लाभ लेने का आग्रह किया।
    इस अवसर पर ग्राम पंचायत डांगरी के प्रधान सुनील, ग्राम पंचायत सलोगड़ा के प्रधान मनोज कुमार सहित ग्राम पंचायत के प्रतिनिधि व ग्रामीण उपस्थित थे।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • कलाकारों ने युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों के बारे में किया जागरूक
    • उपायुक्त प्रियंका वर्मा की अध्यक्षता में आयोजित हुई जिला एड्स रोकथाम एवं नियंत्रण समिति की बैठक
    • बनकलां और सतीवाला में बताई सरकार की योजनाएं, नशे के विरुद्ध भी किया जागरूक
    • गीत संगीत के माध्यम से कलाकारों ने ग्रामीणों को जन कल्याणकारी योजनाएं की दी जानकारी
    • मुख्यमंत्री ने वर्चुअल माध्यम से ममलीग में 500 किलोवाट माउंटेड सौर ऊर्जा परियोजना का किया लोकार्पण
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.