नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) ( एसपी जैरथ):-भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिन्दल ने कहा कि गत 4 वर्षों के कार्यकाल में कांग्रेस की सरकार ने और सिरमौर जिला के सभी कांग्रेसी नेताओं ने सिरमौर जिला के संस्थानों को बंद करने का बहुत बड़ा कीर्तिमान स्थापित किया हैै। उन्होनें कहा कि 2022-23 में 6 स्कूल बंद किए 2023-24 में 12 स्कूल बंद किए, 2024-25 में 29 स्कूल बंद किए और 2025-26 में 12 स्कूल बंद किए गए और न जाने 2026-27 में कितने स्कूल और बंद होंगे। इस प्रकार सुखविन्द्र सिंह सुक्खू की सरकार और सिरमौर जिला के कांग्रेस के नेताओं ने 59 स्कूल बंद करने का रिकॉर्ड कायम किया है। डॉ. बिन्दल ने कहा कि नाहन भी इससे अछूता नहीं है। नाहन के भी दूर-दराज के ऐसे क्षेत्रों के स्कूल बंद किए जिनके बच्चे आज शिक्षा प्राप्त नहीं कर पा रहे हैं। उन्होनें कहा कि स्कूल ही नहीं नाहन विधानसभा क्षेत्र में उप तहसील कालाआम को ताला लगाया, पटवार सर्कल जोहड़ो, नागन सकेती, पालियों को, सैनवाला आमवाला, विक्रम बाग देवनी को ताले लगाए गए। हजारो लोग जो उप तहसील से, पटवार सर्कल से लाभ उठा रहे थे, उनका क्या दोष है ? आज उनको 50 किलोमीटर का सफर तय करके तहसील पहुंचना पड़ रहा है, 20-20 किलोमीटर का सफर करके पटवार सर्कल जाते हैं जहां लम्बी-लम्बी लाइने लगी होती हैं और कांग्रेस के नेताओं ने इसको हंसकर बंद किया है।
Breakng
- कॉंग्रेस सरकार ने हिमाचल के साथ सिरमौर में भी सरकारी संस्थानों को बंद करने का कीर्तिमान स्थापित किया – डॉ. बिंदल
- सार्वजनिक वितरण प्रणाली एवं ज़िला स्तरीय सतर्कता समिति की समीक्षा बैठक आयोजित
- युवाओं की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए सभी विभागों का समन्वित प्रयास नितांत आवश्यक – मनमोहन शर्मा
- 18 जुलाई को विद्युत आपूर्ति बाधित
- शिमला में गूंजा अरिहंत इंटरनेशनल विद्यालय नाहन का नाम, राज्य स्तरीय शूटिंग चैंपियनशिप में खिलाड़ियों ने जीते पदक नाहन,
- पांवटा साहिब में गीत- संगीत से सरकार की योजनाओं पर किया जागरूक
Thursday, July 16
