Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • सार्वजनिक वितरण प्रणाली एवं ज़िला स्तरीय सतर्कता समिति की समीक्षा बैठक आयोजित
    • युवाओं की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए सभी विभागों का समन्वित प्रयास नितांत आवश्यक – मनमोहन शर्मा
    • 18 जुलाई को विद्युत आपूर्ति बाधित
    • शिमला में गूंजा अरिहंत इंटरनेशनल विद्यालय नाहन का नाम, राज्य स्तरीय शूटिंग चैंपियनशिप में खिलाड़ियों ने जीते पदक नाहन,
    • पांवटा साहिब में गीत- संगीत से सरकार की योजनाओं पर किया जागरूक
    • जल शक्ति विभाग ‘डिजिटल गवर्नेंस और ई-ऑफिस प्रणाली’ को बढ़ावा देने के लिए निरंतर प्रयासरत – डॉ. अभिषेक जैन
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Thursday, July 16
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सोलन»युवाओं की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए सभी विभागों का समन्वित प्रयास नितांत आवश्यक – मनमोहन शर्मा
    सोलन

    युवाओं की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए सभी विभागों का समन्वित प्रयास नितांत आवश्यक – मनमोहन शर्मा

    By Himachal VartaJuly 16, 2026
    Facebook WhatsApp

    सोलन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) युवा कार्यक्रम सलाहकार समिति की बैठक आज यहां उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित की गई।
    उपायुक्त ने कहा कि राष्ट्र निर्माण में युवाओं की महत्वपूर्ण भूमिका रहती है। उन्होंने कहा कि युवाओं की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए सभी विभागों का समन्वित प्रयास नितांत आवश्यक है। उन्होंने अधिकारियों से माय भारत के तहत आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में अधिक से अधिक युवाओं की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए आपसी समन्वय के साथ कार्य करने का आह्वान किया।
    मनमोहन शर्मा ने माय भारत से पंजीकृत युवाओं को विभिन्न पंचायतों में ग्रामीण स्तर पर भेज कर नशाबंदी तथा स्वच्छ भारत मिशन से संबंधित आमजन को जागरूक करवाने के निर्देश दिए। इसके अतिरिक्त बेरोज़गार युवाओं को व्यवसायिक प्रशिक्षण देने के निर्देश दिए ताकि युवा पीढ़ी आत्मनिर्भर बन सके।
    उपायुक्त ने सभी विभागों को प्रथम जुलाई से 15 अगस्त, 2026 तक चलाए जा रहे ‘माय भारत पोर्टल पंजीकरण अभियान’ के तहत अपने-अपने स्तर पर शैक्षणिक संस्थानों, युवा मंडलों, स्वयं सहायता समूहों तथा अन्य संबंधित संस्थाओं के माध्यम से पात्र युवाओं को पोर्टल पर पंजीकरण के लिए प्रेरित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इससे अधिक से अधिक युवा इस राष्ट्रीय अभियान का हिस्सा बन सकेंगे।
    बैठक में मेरा युवा भारत के ज़िला युवा अधिकारी भूपेंद्र सिंह गिल ने वित्तीय वर्ष 2026-27 के दौरान जिला सोलन में आयोजित किए जाने वाले विभिन्न युवा कार्यक्रमों एवं गतिविधियों पर विस्तृत प्रस्तुतीकरण दिया। उन्होंने बताया कि माय भारत के माध्यम से जिले के युवाओं को नेतृत्व विकास, स्वयंसेवा, कौशल विकास, राष्ट्र निर्माण एवं सामुदायिक सहभागिता से जुड़े अनेक अवसर प्रदान किए जाएंगे।
    प्रस्तुतीकरण के दौरान विभिन्न हितधारक विभागों के साथ विस्तृत विचार-विमर्श किया गया। बैठक में कार्यक्रमों के सफल एवं प्रभावी क्रियान्वयन, विभागीय समन्वय तथा प्रत्येक विभाग की भूमिका पर विस्तार से चर्चा की गई। सभी विभागों ने माय भारत के कार्यक्रमों में सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करने तथा युवाओं तक इन योजनाओं की व्यापक पहुंच बनाने का आश्वासन दिया।
    बैठक में अतिरिक्त उपायुक्त सोलन दिव्यांशु सिंगल, ज़िला विकास अधिकारी रमेश शर्मा, ज़िला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अमित रंजन तलवार, ज़िला कार्यक्रम अधिकारी डॉ. पदम देव, ज़िला कल्याण अधिकारी विवेक अरोड़ा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • सार्वजनिक वितरण प्रणाली एवं ज़िला स्तरीय सतर्कता समिति की समीक्षा बैठक आयोजित
    • युवाओं की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए सभी विभागों का समन्वित प्रयास नितांत आवश्यक – मनमोहन शर्मा
    • 18 जुलाई को विद्युत आपूर्ति बाधित
    • शिमला में गूंजा अरिहंत इंटरनेशनल विद्यालय नाहन का नाम, राज्य स्तरीय शूटिंग चैंपियनशिप में खिलाड़ियों ने जीते पदक नाहन,
    • पांवटा साहिब में गीत- संगीत से सरकार की योजनाओं पर किया जागरूक
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.