Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • राजकीय महाविद्यालय नाहन में आज प्रथम वर्ष के नए विद्यार्थियों के लिए दीक्षारंभ कार्यक्रम आयोजित किया गया
    • 120 पदों के लिए सराहां, कमरऊ, पांवटा में कैंपस इंटरव्यू
    • नाबार्ड के महाप्रबंधक ने पशु विकास केन्द्र पिपलूघाट का किया दौरा
    • सभी सरकारी व निजी स्वास्थ्य संस्थाओं को राष्ट्रीय डिजिटल स्वास्थ्य प्रणाली से जोड़ने का कार्य आरम्भ – डॉ. अजय पाठक
    • स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग सोलन की मासिक समीक्षा बैठक आयोजित
    • सोलन में अटल पेंशन योजना आउटरीच कार्यक्रम एवं राज्य स्तरीय समीक्षा बैठक का भव्य आयोजन, उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बैंक सम्मानित
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Friday, July 17
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सोलन»नाबार्ड के महाप्रबंधक ने पशु विकास केन्द्र पिपलूघाट का किया दौरा
    सोलन

    नाबार्ड के महाप्रबंधक ने पशु विकास केन्द्र पिपलूघाट का किया दौरा

    By Himachal VartaJuly 17, 2026
    Facebook WhatsApp

    सोलन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) नाबार्ड के महाप्रबंधक डॉ. विवेक पठानिया ने गत दिवस पशु विकास केन्द्र पिपलूघाट का दौरा किया।
    डॉ. विवेक पठानिया ने कहा कि नाबार्ड के सहयोग से स्थापित यह केन्द्र पशुपालकों को घर-द्वार पर गुणवत्तापूर्ण पशु चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध करवा रहा है। उन्होंने कहा कि ग्रामीण आजीविका को मज़बूत करने, दुग्ध उत्पादन बढ़ाने और पशुपालकों की आय में वृद्धि करने में यह केन्द्र महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।
    उन्होंने कहा कि इस केन्द्र में पशु चिकित्सक, फार्मासिस्ट, लिक्विड नाइट्रोजन तथा सामान्य एवं सेक्स-सॉर्टेड सीमेन स्ट्रॉ की सुविधाएं उपलब्ध है।
    उन्होंने कहा कि पशु विकास केन्द्र पिपलूघाट द्वारा 10 ग्राम पंचायतों में 25 जागरूकता शिविर भी आयोजित किए गए हैं, जिससे आस-पास के स्थानीय नागरिकों लाभान्वित हुए है।
    महाप्रबंधक ने इस अवसर पर केन्द्र द्वारा किए जा रहे कार्यों की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने कहा कि केन्द्र द्वारा अब तक 5,636 कृत्रिम गर्भाधान सामान्य सीमेन स्ट्रॉ तथा 190 कृत्रिम गर्भाधान सेक्स-सॉर्टेड सीमेन स्ट्रॉ के माध्यम से किए गए हैं। केन्द्र में अब तक 4,277 पशुओं का उपचार किया गया है तथा 9.67 लाख रुपए मूल्य की पशु दवाइयां का वितरण व विक्रय किया गया है।
    डॉ. विवेक पठानिया ने संतोष जताया कि केंद्र में पशु चिकित्सा एवं कृत्रिम गर्भाधान सेवाओं के लिए केन्द्र को प्राथमिकता दी जा रही है।
    महाप्रबंधक ने इस अवसर पर कामधेनु हितकारी मंच द्वारा स्थापित दूध संग्रह केन्द्र का निरीक्षण भी किया।
    इस अवसर पर नाबार्ड सोलन के ज़िला विकास प्रबंधक अशोक चौहान, कामधेनु हितकारी मंच के प्रधान नानक चंद, पशु चिकित्सक डॉ एस.एस. सेन, वेट फार्मासिस्ट दानवीर सहित मंच के पदाधिकारी व ग्रामीण उपस्थित थे।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • राजकीय महाविद्यालय नाहन में आज प्रथम वर्ष के नए विद्यार्थियों के लिए दीक्षारंभ कार्यक्रम आयोजित किया गया
    • 120 पदों के लिए सराहां, कमरऊ, पांवटा में कैंपस इंटरव्यू
    • नाबार्ड के महाप्रबंधक ने पशु विकास केन्द्र पिपलूघाट का किया दौरा
    • सभी सरकारी व निजी स्वास्थ्य संस्थाओं को राष्ट्रीय डिजिटल स्वास्थ्य प्रणाली से जोड़ने का कार्य आरम्भ – डॉ. अजय पाठक
    • स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग सोलन की मासिक समीक्षा बैठक आयोजित
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.