Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • नाहन की मुख्य पेयजल योजना की पाइपलाइन फटी, शहर की जलापूर्ति पर संकट के बादल
    • सिद्धपीठ कालीस्थान मंदिर नाहन में अष्टमी को उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
    • ग्रामीण आर्थिकी की मज़बूती में प्रदेश का सम्पूर्ण विकास निहित- संजय अवस्थी
    • प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्र की आर्थिकी को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर प्रयासरत – संजय अवस्थी
    • उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक
    • पहाड़ों की कीमत पर विकास मंजूर नहीं, खनन में जवाबझदेही तय करे सरकार : पूर्व ‌मेजर जनरल अतुल कौशिक
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Sunday, October 18
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»मारकंडा नदी पर रिकॉर्ड 11 पुलों का निर्माण क्षेत्र के विकास का नया अध्याय : डॉ. राजीव बिंदल
    सिरमौर

    मारकंडा नदी पर रिकॉर्ड 11 पुलों का निर्माण क्षेत्र के विकास का नया अध्याय : डॉ. राजीव बिंदल

    By Himachal VartaJuly 17, 2026
    Facebook WhatsApp
    नाहन, ( हिमाचल वार्ता न्यूज) एसपी जैरथ):-भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने कहा कि नाहन विधानसभा क्षेत्र की ऐतिहासिक मारकंडा नदी पर जनता के सहयोग, विश्वास और निरंतर प्रयासों से रिकॉर्ड 11 पुलों का निर्माण संभव हुआ है। उन्होंने इसे क्षेत्र के लिए ऐतिहासिक उपलब्धि बताते हुए कहा कि इन पुलों ने हजारों लोगों के जीवन को सुरक्षित, सुगम और सुविधाजनक बनाया है।
    डॉ. बिंदल ने कहा कि एक समय ऐसा था जब बरसात के मौसम में मारकंडा नदी उफान पर आने से लोगों के मन में भय का वातावरण बन जाता था। नदी पार करने के दौरान अनेक लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी थी और कई गांवों का संपर्क घंटों, बल्कि कई बार दिनों तक कट जाता था। विद्यार्थियों, किसानों, कर्मचारियों, व्यापारियों और मरीजों को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था।
    उन्होंने कहा कि वर्षों से चली आ रही इस गंभीर समस्या का स्थायी समाधान करने के उद्देश्य से योजनाबद्ध ढंग से पुलों का निर्माण कराया गया। उन्होंने बताया कि नाहन–पांवटा साहिब मार्ग पर खजूरना में निर्मित पुल मरकंडा नदी पर बना 11वां पुल है। इससे पहले बनकला, ढीमकी, रुखड़ी, मोगीनंद सहित विभिन्न स्थानों पर पुलों का निर्माण कराया जा चुका है, जिससे क्षेत्र के अनेक गांवों को हर मौसम में सुरक्षित आवागमन की सुविधा मिली है।
    डॉ. बिंदल ने कहा कि ये पुल केवल कंक्रीट और लोहे की संरचनाएं नहीं हैं, बल्कि सेंकड़ों परिवारों की सुरक्षा, सुविधा और विकास के मजबूत आधार हैं। इनसे शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि, व्यापार और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को नई गति मिली है तथा क्षेत्र के समग्र विकास का मार्ग प्रशस्त हुआ है।
    डॉ. बिंदल ने कहा कि जनता के विश्वास और सहयोग से विकास कार्यों को निरंतर आगे बढ़ाने का अवसर मिला,
    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • नाहन की मुख्य पेयजल योजना की पाइपलाइन फटी, शहर की जलापूर्ति पर संकट के बादल
    • सिद्धपीठ कालीस्थान मंदिर नाहन में अष्टमी को उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
    • ग्रामीण आर्थिकी की मज़बूती में प्रदेश का सम्पूर्ण विकास निहित- संजय अवस्थी
    • प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्र की आर्थिकी को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर प्रयासरत – संजय अवस्थी
    • उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.